- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- चलती कार जलकर खाक, दमकल ने बुझाई
चलती कार जलकर खाक, दमकल ने बुझाई आग
By - Anita Peddulwar |25 Jun 2023 10:12 AM GMT
बेटी के एडमिशन के लिए जा रहे थे
डिजिटल डेस्क, चामोर्शी (गड़चिरोली)। तहसील के कुरूल से पोहर नदी दौरान चलती कार में आग लगने से कार जलकर खाक हो गयी। इसमें कोई जनहानि नहीं होने की जानकारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तलोधी मोकासा से सुबह के दौरान मारोती कार क्रमांक एम एच 49 बीआर 3849 में सवार होकर टेंभा गांव निवासी प्रशांत कवडू कस्तुरे आष्टी स्थित शाला में अपने बेटी को प्रवेश दिलाने के लिए जा रहे थे। इस बीच पोहर नदी नजदीक कार के इंजन में आग लग गई और पूरी कार जलकर खाक हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत के दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाया। तब तक संपूर्ण कार जलकर खाक हो गयी। इस कार्य में उमाजी सोमनकर, राकेश वासेकर, हापिज सय्यद ने सहयोग किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया।
Created On :   25 Jun 2023 10:12 AM GMT
Next Story