निरीक्षण: स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में अचानक पहुंचे सीईओ सिंह

स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में अचानक पहुंचे सीईओ सिंह
मुलचेरा तहसील की विभिन्न स्कूलों के साथ सरकारी अस्पतालों को भी दी भेंट

डिजिटल डेस्क, मुलचेरा (गड़चिरोली)। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुषी सिंह ने गुरुवार को अचानक अपने दौरे के दौरान तहसील के विभिन्न गांवों का औचक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गांव की जिला परिषद शालाओं समेत ग्राम पंचायत कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशुवैद्यकीय अस्पताल और आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके इस औचक दौरे के कारण संबंधित कार्यालयों के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत उन्होंने दिए हैं।

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से जिप की सीईओ आयुषी सिंह किसी भी समय दौरे के लिए निकल पड़ती है। अपने इस दौरे के दौरान उनके द्वारा अचानक ही सरकारी कार्यालयों काे भेंट देकर विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है जिसके कारण विभिन्न प्रकार के कार्यों में पारदर्शकर्ता के साथ लापरवाह अधिकारी व कर्मचारियों को सबक मिलने लगा है। गुरुवार को सीईओ सिंह जिला परिषद के कुछ अधिकारियों के साथ मुलचेरा तहसील के दौरे पर रवाना हुई। उन्होंने तहसील के सुंदरनगर गांव में अपना वाहन रोककर औचक ही गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भेंट दी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ संवाद किया जिसके बाद वह गोविंदपुर ग्राम पंचायत के तहत शुरू जल जीवन मिशन की जांच कर हरिनगर गांव को भेंट दी। इस समय गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्शाकर यहां मौजूद लोगों के साथ विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी की।

मुलचेरा तहसील के विभिन्न गांवों काे भेंट देकर अहेरी की ओर प्रस्थान करते हुए उन्होंने किष्टापुर गांव के ब्रीज कम बांध को भी भेंट दी। उनके द्वारा दो तहसीलों के कुछ गांवों को औचक भेंट देने से संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप भी मच गया था। इस दौरे में उनके साथ जिप के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र भोयर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (नरेगा) चेतन हिवंश, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (महिला व बालविकास) अर्चना इंगोले, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) नितिन पाटील, जल जीवन मिशन के प्रकल्प संचालक फरेंद्र कुत्तीरकर, अभियंता वी. एन. दोरखंडे आदि उपस्थित थे।

Created On :   29 Dec 2023 9:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story