गोंदिया: धान के बाद चने व लखोड़ी की खेती जिले के किसानों की पसंद

  • मुख्य रूप से धान उत्पादक जिला
  • चने व लखोड़ी की खेती जिले के किसानों की पसंद

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. जिला मुख्य रूप से धान उत्पादक जिला है। लेकिन शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के बाद अब जिले के किसान धीरे-धीरे अन्य फसलों की ओर भी अपने कदम बढ़ा रहे हं। खरीफ सीजन में तो केवल धान ही पहली पसंद है। लेकिन रबी सीजन में धान के साथ चने व लाखोड़ी समेत अन्य फसल किसान लगाते हैं। इस वर्ष ग्रीष्मकालीन रबी सीजन में जिले में चने की फसल लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा 8 हजार 52 हेक्टेयर क्षेत्र का नियोजन किया गया है। जिसमें से अब तक 401 हेक्टेयर में किसान बुआई कर चुके हंै।

इसके अलावा अन्य फसलों में लखाेडी, मुंग, उड़द, तुअर भी खेतों में किसानों द्वारा लगाई जाती है। जिले में इस वर्ष भी रबी मौसम में सर्वाधिक 43 हजार 112 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल ही लगाई जा रही है। लेकिन पुरक फसल के रूप में अन्य फसलों के लिए कुल 18 हजार 87 हेक्टेयर क्षेत्र का नियोजन किया गया है। इसमें भी सर्वाधिक 8 हजार 52 हेक्टेयर क्षेत्र में चने की फसल लगाने का नियोजन है। जिसमें से 401 हेक्टेयर में बुआई का काम पुरा हो चुका है। जबकि शेष 10 हजार 35 हेक्टेयर क्षेत्र में से 939 हेक्टेयर में लखोडी का उत्पादन किसानों द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा रबी मौसम में मटर, उड़द, मुंग के साथ सब्जियों का उत्पादन भी लिया जाएगा।

Created On :   28 Nov 2023 1:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story