गोंदिया: खून के बदले खून, 30 साल पहले का लिया बदला

खून के बदले खून, 30 साल पहले का लिया बदला
  • हत्या का आरोप
  • दो आरोपी गिरफ्तार
  • 30 साल पहले का बदला

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. 30 वर्ष पूर्व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की दो आरोपियों ने बदला लेने के उद्देश्य से उन्हें मौत के घाट उतार दिया। यह घटना 29 नवंबर 2023 को ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत फुलचुरटोला – पिंडकेपार मार्ग पर सामने आई थी। मृतक का नाम चंद्रशेखर वार्ड श्रीनगर गोंदिया निवासी मोरेश्वर खोब्रागडे (50) बताया गया। इस मामले में आरोपी शास्त्री वार्ड गोंदिया निवासी सुनील धनीराम भोगाडे (44) व गोरेगांव तहसील के कुरहाडी निवासी शाहरुख हमीद शेख (24) को पुलिस ने शुक्रवार 8 दिसंबर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसकी जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चव्हाण कर रहे हैं। इस संंबंध में पुलिस ने बताया कि 29 नवंबर 2023 की शाम 6.30 बजे फुलचुरटोला-पिंडकेपार मार्ग पर दोपहिया वाहन की दुर्घटना से चंद्रशेखर वार्ड गोंेदिया निवासी मोरेश्वर खोब्रागडे की मृत्यु होने का मामला ग्रामीण पुलिस थाने में दर्ज किया गया था, लेकिन घटना पर संदेह निर्माण हुआ था कि मृतक की दुर्घटना मंे मृत्यु नहीं, बल्कि किसी ने उसकी हत्या की है। जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए। घटना स्थल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या की है।

हत्या की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ ग्रामीण पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की खाेज शुरू की। गुप्त जानकारी मिली कि घटना के मृतक मोरेश्वर खोब्रागडे ने 30 वर्ष पूर्व धनिराम भोंगाडे की जमीन विवाद को लेकर मनोहर चौक मंे हत्या कर दी थी। वहीं मृतक मोरेश्वर खोब्रागडे यह सामाजिक कार्यक्रमों मंे धनिराम के बेटे सुनील को देखकर हंसता था। इसलिए सुनील ने मृतक मोरेश्वर खोब्रागडे की हत्या करने के लिए अपने साथी कुरहाडी निवासी शाहरुख हमीद शेख को लेकर 29 नवंबर को पिंडकेपार – फुलचुरटोला मार्ग पर स्थित अनिल कबाड़ी के गोदाम के खुली जगह पर मोरेश्वर खोब्रागडे की हत्या कर दी थी। कार्रवाई अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े, सहायक पुलिस निरीक्षक विजय शिंदे, पुलिस उपनिरीक्षक महेश विघ्ने, वनिता सायकर, सहायक फौजदार अर्जुन तावडे, पुलिस हवलदार राजेंद्र मिश्रा, भुवनलाल देशमुख, महेश मेहर, इंद्रजीत बिसेन व पुलिस दल ने की है।


Created On :   9 Dec 2023 7:14 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story