गोंदिया: लोकसभा चुनाव - 6 हजार 700 अधिकारी-कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में तैनात रहेंंगे

लोकसभा चुनाव - 6 हजार 700 अधिकारी-कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में तैनात रहेंंगे
  • जिला प्रशासन कर रहा तैयारियां
  • शासकीय एवं अर्धशासकीय विभागों से अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी मंगाई

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. लोकसभा के आम चुनाव के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां तेजी से चल रही है। इसके लिए गोंदिया जिले में आने वाले 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 6 हजार 700 अधिकारी-कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। लेकिन चुनाव तो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होती है एवं इसके लिए प्रशासन अभी से अलर्ट मोड पर रहकर काम कर रहा है। जिला प्रशासन को चुनाव प्रक्रिया के लिए सर्वाधिक अधिकारी-कर्मचारियों की आवश्यकता मतदान केंद्रों के लिए होती है।

कुल 1284 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे

जिले में कुल 1284 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। एक मतदान केंद्र पर केंद्र अधिकारी के साथ ही 3 अन्य कर्मचारी तैनात किए जाते है। इसके अलावा 10 प्रतिशत कर्मचारियों को आरक्षित कर रखा जाता है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाओं का उपयोग किया जाता है। जिले में 5676 कर्मचारी मतदान केंद्रों के लिए ही नियुक्त किए जाएंगे।

शासकीय एवं अर्धशासकीय विभागों से अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी मंगाई

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय विभागों से अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी मंगाई थी जिसके अनुसार 8800 अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है। अर्थात इतना मनुष्यबल प्रशासन के पास चुनाव कार्य के लिए उपलब्ध है।

भले ही सभी कर्मचारियों को ड्युटी पर न लगाया जाए। जिले में कुल 4 विधानसभा क्षेत्रों का समावेश है। जिनमें से अर्जुनी मोरगांव, तिरोड़ा एवं गोंदिया विधानसभा क्षेत्र भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जबकि आमगांव विधानसभा क्षेत्र का समावेश गडचिरोली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत होता है। अर्थात जिले का केंद्र में दो सांसद प्रतिनिधित्व करते है।




Created On :   15 March 2024 1:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story