Jabalpur News: हीमोफीलिया के प्रति दिया गया जागरूकता का संदेश

हीमोफीलिया के प्रति दिया गया जागरूकता का संदेश
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। हीमोफीलिया सोसायटी एवं त्रिवेणी हेल्थकेयर के संयुक्त तत्वावधान में हीमोफीलिया रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को हीमोफीलिया के लक्षण, कारण, उपचार एवं बचाव के प्रति जानकारी देना था।

इस अवसर पर एक्सपर्ट ने विचार रखे और कहा कि यह एक आनुवांशिक रक्तस्राव विकार है, जिसमें रक्त का थक्का बनने में कठिनाई होती है। समय पर पहचान और उचित उपचार से रोगियों का जीवन सामान्य बनाया जा सकता है।

शिविर के दौरान 55 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में डॉ. अनुश्री जामदार, डॉ. केके वर्मा, डॉ. श्वेता पाठक, डॉ. विश्वप्रकाश पत्री, डॉ. सुजय मिश्रा, डॉ. अश्वनी देशमुख ने भी विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में प्रशांत श्रीवास्तव, संजय दुल्हानी, एम. आई. हक़, सुरेश ताम्रकार, अशोक सेन, मयंक लूनावत, मुनिराज चौधरी, सचिन लोधी आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Created On :   27 April 2026 5:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story