- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- 2767 किसानों से 1.23 लाख क्विंटल...
Jabalpur News: 2767 किसानों से 1.23 लाख क्विंटल गेहूं की हुई खरीदी

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया के तहत जिले में अभी तक 2 हजार 767 किसानों से 1 लाख 23 हजार 647 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। जिले में किसानों से गेहूं का उपार्जन 60 खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करने जिले के 50 हजार 788 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था। इनमें से अभी तक 18 हजार 553 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराये जा चुके हैं।
प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक सीमा बौरसिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अभी तक सर्वाधिक गेहूं का उपार्जन सिहोरा तहसील में हुआ है। यहां 781 किसानों से 31 हजार 873.5 क्विंटल गेहूं की खरीदी हो चुकी है। पाटन तहसील 28 हजार 668.9 क्विंटल की खरीदी कर दूसरे, जबलपुर तहसील 17 हजार 531 क्विंटल के साथ तीसरे, मझौली 16 हजार 249 क्विंटल के साथ चौथे तथा पनागर तहसील 12 हजार 772 क्विंटल गेहूं का उपार्जन कर पांचवें स्थान पर है।
शहपुरा तहसील में 9 हजार 752.5, अधारताल में 4 हजार 048 और कुंडम तहसील में 2 हजार 355 क्विंटल गेहूं की खरीदी हो चुकी है। अभी तक पाटन तहसील के 609, मझौली के 376, जबलपुर के 352, पनागर के 292, शहपुरा के 184, अधारताल के 101 और कुंडम तहसील के 64 किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय किया जा चुका है।
प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक के मुताबिक जिले में लघु और सीमांत किसानों के साथ-साथ मध्यम और बड़े किसानों को भी स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। खरीदी केंद्रों की स्लॉट बुकिंग क्षमता भी एक हजार क्विंटल से बढ़ाकर 2 हजार 250 क्विंटल प्रत्येक दिन प्रति खरीदी केंद्र कर दी गई है।
अभी तक जिले की सिहोरा तहसील के 5 हजार 466, मझौली के 3 हजार 702, पाटन के 3 हजार 176, पनागर के 2 हजार 763, जबलपुर के 1 हजार 621, शहपुरा के 839, कुंडम के 595, अधारताल के 215, गोरखपुर के 115 तथा रांझी तहसील के 61 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराये जा चुके हैं।
Created On :   27 April 2026 5:53 PM IST












