- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- श्वास रोगों में सही तकनीकी से इलाज...
Jabalpur News: श्वास रोगों में सही तकनीकी से इलाज लाभदायक

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। अपोलो हाॅस्पिटल जेबीपी एवं चेस्ट सोसायटी ऑफ जबलपुर की एनआईवी एवं ऑक्सीजन थैरेपी पर एक मास्टर क्लास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एक्सपर्ट सीनियर कंसल्टेंट पल्मोनरी डॉ. अंबरीश जोशी ने बताया कि "रेस्पिरेटरी फेलियर के मामलों में समय पर एनआईवी और एचएफएनओ का सही उपयोग मरीज की जान बचा सकता है।
इस मास्टर क्लास का उद्देश्य चिकित्सकों को बेडसाइड निर्णय लेने एवं तकनीकी ट्रबलशूटिंग में दक्ष बनाना था। जबलपुर में इस स्तर का अकादमिक आयोजन महाकौशल क्षेत्र में क्रिटिकल केयर की गुणवत्ता को नई दिशा देगा। यह कार्यक्रम अपोलाे हाॅस्पिटल जेबीपी के डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोनरी क्रिटिकल केयर एंड स्लीप मेडिसिन द्वारा चेस्ट सोसायटी ऑफ जबलपुर के सहयोग से आयोजित किया गया।
इसमें डायरेक्टर डॉ. शोभित बड़ेरिया ने भी विचार रखे
इस अवसर पर डॉ. अंकित भाटिया, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. दीपिका पटेल, डॉ. ममता महोबिया, डॉ. श्रीकांत किशन, डॉ. हरभजन सैनी, ब्रिगेडियर डॉ. सत्यानंद एस.एम, डॉ. दीपक बहरानी, डॉ. शुभा सिंघई, डॉ. ऋषि डावर, डॉ. संजय भारती, डॉ. ब्रज बिहारी पटेल, डॉ. (प्रो.) तल्हा साद, डॉ. जगन हनुमंथु, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. सत्येन्द्र मिश्रा, डॉ. अमरेंद्र शुक्ला आदि चिकित्सक उपस्थित थे।
वैज्ञानिक सत्र में दी जानकारी
एक्यूट रेस्पिरेटरी फेलियर प्रबंधन विशेषज्ञों ने कहा कि क्रैश टू क्लैरिटी-रेस्पिरेटरी फेलियर के लिए व्यवस्थित दृष्टिकोण जरूरी है। इसी तरह मास्क, कैनुला एंड बियॉन्ड-बेडसाइड पर सही ऑक्सीजन डिलीवरी डिवाइस का चुनाव करना चाहिए। ब्रेकिंग द बैरियर- एनआईवी के सिद्धांत एवं प्रैक्टिकल शुरुआत पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
Created On :   27 April 2026 6:08 PM IST












