- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं,...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव: सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, कर्मों में भी दिखाई देनी चाहिए

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यप्रणाली को अद्भुत और अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यह संगठन केवल बातों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता को व्यवहार में उतारने का कार्य करता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कॉलेज के सिलेबस के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक गौरव को भी समझें और भारत के निर्माण में आगे आकर कार्य करें। यह उद्बोधन उन्होंने घंटाघर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इंफॉर्मेशन सेंटर गीता भवन में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार स्वर्गीय यशवंत राव केलकर की जन्मशती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम में दिया।
संगठन को गढ़ने में जीवन समर्पित किया
डॉ. यादव ने स्व. यशवंत राव केलकर को परिषद के वर्तमान स्वरूप की नींव का पत्थर बताते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को गढ़ने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
अपने छात्र जीवन के विचार साझा करते हुए सीएम ने कार्यकर्ताओं को सीख दी कि यदि हम छोटा बनकर काम करेंगे, तभी जीवन में बड़े लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे। विद्यार्थी आज का नागरिक है। विद्यार्थियों में जोश के साथ होश का संतुलन बनाये रखने के लिए इसमें शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय है।
विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन
विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी ने बताया कि आज विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिसका श्रेय स्व. केलकर द्वारा विकसित की गई विशिष्ट कार्य पद्धति को जाता है। भारत को विश्वगुरु बनाने मे अनेक लोगों में से एक यशवंत राव की कार्यपद्धति का भी योगदान है।
विद्यार्थी आज का नागरिक है यह फिलाॅसफी यशवंत जी की है, इसलिए हमकों आज अपने दायित्वों का पालन करना है। देश समाज में अच्छा कार्य करने वालों को यशवंत राव केलकर पुरस्कार 1990 में विद्यार्थी परिषद ने शुरू किया। उनसे प्रेरणा लेकर आज हजारों कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उनके विचार संकल्प लेकर हम यहां से निकलें और राष्ट्र समाज में उसका प्रसार करें यही स्व केलकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद सुमित्रा बाल्मिक, सांसद आशीष दुबे, विधायक अजय विश्नोई, नीरज सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित अभाविप के चेतस सुखड़िया, मनोज यादव, आशीष शर्मा, माखन शर्मा, आर्यन पुंज, ऐश्वर्य सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
Created On :   27 April 2026 6:02 PM IST












