Jabalpur News: प्लास्टिक शीट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग मशीनें, रॉ-मटेरियल और अन्य सामान हुआ खाक

प्लास्टिक शीट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग मशीनें, रॉ-मटेरियल और अन्य सामान हुआ खाक
  • औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में हुआ हादसा, चार फायर वाहनों की मदद से बुझाई गई आग
  • फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

Jabalpur News: औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में मंगलवार सुबह एक प्लास्टिक शीट की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान हर तरफ आग की लपटें और धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इस अग्नि दुर्घटना में फैक्ट्री में लगी मशीनें, फर्नीचर, प्लास्टिक की शीट, रॉ-मटेरियल सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

बताया गया है कि घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के अनुसार फैक्ट्री संचालक हार्दिक जैन ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र रिछाई में स्थित उनकी फैक्ट्री में प्लास्टिक की अलग-अलग शीटें बनाने का काम होता है। मंगलवार सुबह सवा 7 बजे उनकी फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग से आसपास के लोग दहशत में आ गए। फैक्ट्री से धुआं उठता देख आसपास रहने वाले कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और उन्हें सूचित किया।

फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग को बुझाना शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्नि हादसे में फैक्ट्री में लगीं मशीनें, रॉ-मटेरियल, प्लास्टिक की शीट, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

काफी दूर तक फैल रहा था धुआं- प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फैक्ट्री में लगी आग की लपटें और धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।

4 फायर वाहन मौके पर पहुंचे

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही रांझी और नगर निगम मुख्यालय से दो फायर वाहन मौके पर पहुंचे। लेकिन आग ने फैक्ट्री को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने दो और फायर वाहनों को मौके पर बुलाया और 4 फायर वाहनों की मदद से आग को पूरी तरह बुझाया जा सका। घटना में वास्तविक रूप से कितने का नुकसान हुआ है। इसका आकलन किया जा रहा है।

Created On :   23 July 2025 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story