- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- चोरों ने एक साथ तोड़े 5 घरों के...
Jabalpur News: चोरों ने एक साथ तोड़े 5 घरों के ताले
- संजीवनी नगर, गढ़ा एवं गोहलपुर थाना क्षेत्र में हुईं वारदातें, जांच शुरू
- रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
Jabalpur News: शहर के संजीवनी नगर, गढ़ा एवं गोहलपुर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर एवं नकदी गायब कर दी। पुलिस के अनुसार संजीवनी नगर थाना में अनमोल विहार निवासी अरविन्द पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार बीते 15 सितम्बर को जब वे सपरिवार बाहर गए हुए थे, तभी घर का ताला तोड़कर चोरों ने 1 मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, 1 जोड़ी पायल, 1 सिक्का और 50 हजार रुपए नकद गायब कर दिए।
इसी तरह संजीवनी नगर थाना में साईं कॉलोनी निवासी हर्षवर्धन देव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 सितम्बर की रात वे सपरिवार नागपुर गए हुए थे, तभी चोरों ने ताला तोड़कर 1 सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की बिछिया, चांदी के बर्तन एवं नकद 1 हजार रुपए गायब कर दिए। इसी प्रकार गोहलपुर थाना में अमखेरा निवासी अमित साधवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 सितम्बर को वे सपरिवार अहमदाबाद गए हुए थे, तभी ताला तोड़कर चोरों ने 3 मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, 1 लौंग और नकद 12 हजार रुपए गायब कर दिए।
इसी तरह अधारताल थाना में बिरसा मुंडा तिराहा निवासी शिवम सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दादा सुशील सोनी के हथना चाटी बायपास रोड पर स्थित घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर एवं अन्य सामग्रियां गायब कर दीं।
इसके अलावा गढ़ा थाना में पुरवा ब्राह्मण मोहल्ला निवासी महेन्द्रधर बड़गैंया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 38199 रुपए कीमत का लैपटाॅप स्मार्ट सिटी हाॅस्पिटल के पास वाले घर से किसी ने गायब कर दिया है। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
Created On :   20 Sept 2025 6:37 PM IST