Jabalpur News: मौसम में घुली ठंडक, 24 घंटे में सवा इंच बारिश

मौसम में घुली ठंडक, 24 घंटे में सवा इंच बारिश
  • कई तरह के स्ट्राॅन्ग सिस्टम जो बारिश का क्रम थमने नहीं देंगे, शहर अब भी यलो अलर्ट पर
  • रिमझिम और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट और मौसम में उमस न के बराबर है।
  • मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के लिए अभी कई तरह की फेवरेबल कंडीशन हैं।

Jabalpur News: प्रदेश में स्ट्राॅन्ग सिस्टम सक्रिय होने के बाद जबलपुर सहित आसपास के जिलों में रुक- रुक कर बारिश का दौर जारी है। शहर में बीती रात से सुबह तक कुल (33.4 मिलीमीटर) करीब 1.31 इंच बारिश हुई। एक जून से अब तक शहर में (92.9 मिलीमीटर) करीब पौने चार इंच बरसात दर्ज हो चुकी है। शहर में बरसात का यलो अलर्ट जो जारी किया गया था, उसी के अनुसार बारिश का क्रम जारी है।

रिमझिम और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट और मौसम में उमस न के बराबर है। इसमें ठण्डक का अहसास है। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा।

आगे तेज हवाओं के साथ हो सकती है बरसात

मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के लिए अभी कई तरह की फेवरेबल कंडीशन हैं। एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर है। इसी के साथ चक्रवातीय परिसंचरण बंगाल, झारखण्ड, उड़ीसा व इसके अलावा ट्रफ लाइन अरब सागर से झारखण्ड तक विस्तृत है।

इन हालातों में पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में आगे अच्छी बारिश की संभावना है। आगे जो बारिश होगी उसमें झंझावात तेज हवाओं के साथ बादल बरस सकते हैं। शहर के आसपास दक्षिण पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं। अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना बनी हुई है।

Created On :   25 Jun 2025 5:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story