Jabalpur News: निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं किया सर्जरी का भुगतान

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं किया सर्जरी का भुगतान
बीमित ने कहा अस्पताल के बिल व रिपोर्ट नहीं मान रहे जिम्मेदार

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमितों को इलाज के दौरान लाभ नहीं मिल रहा है। अस्पताल में स्वयं के व्यय पर जिम्मेदार अधिकारियों को इलाज कराना पड़ रहा है। बैंगलोर निवासी मोइनुद्दीन ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 31685649202504 का प्रीमियम देते आ रहे हैं। वे एक हादसे का शिकार हो गए थे और उसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने सर्जरी की सलाह दी।

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को कैशलेस के लिए मेल किया पर जिम्मेदार अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। इलाज के बाद अस्पताल में सारे बिल व रिपोर्ट सबमिट की तो वहां से जल्द भुगतान का वादा किया गया पर उन्हें आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। यहां तक कि जिम्मेदार अस्पताल की रिपोर्ट मानने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं इस संबंध में कंपनी प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर संपर्क नहीं हो सका।

निवा बूपा का यह भी है केस- मंगलवार 21 अप्रैल के अंक में उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर निवासी साहिल गर्ग से संबंधित न्यूज भी निवा बूपा कंपनी की है। क्लेम नंबर 1928456 जारी करने के बाद बीमा कंपनी ने आज तक पूरा भुगतान नहीं किया है। बीमित को भटकना पड़ रहा है। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी बीमित की सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं-स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Created On :   22 April 2026 5:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story