Jabalpur News: शहर की सड़कों पर डीजल नहीं, अब अगस्त से दौड़ेंगी 33 इलेक्ट्रिक बसें

शहर की सड़कों पर डीजल नहीं, अब अगस्त से दौड़ेंगी 33 इलेक्ट्रिक बसें
  • 100 बसें चलनी हैं, आईएसबीटी और कठौंदा में बनेंगे चार्जिंग प्वाॅइंट
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के नाम से इनकाे चलाया जाना है।
  • प्रदेश को 582 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं, इनमें शहर को 3 खेप में 100 बसें मिलेंगी।

Jabalpur News: शहर में अभी सिटी बस सेवा में जो 90 डीजल बसें चल रही हैं वे धीरे-धीरे सड़कों से बाहर हो जाएंगी। अगस्त से पहली खेप में शहर को 33 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। मानसून सीजन में ही संभावना है कि ये सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड इन बसों का संचालन कराएगा। इसमें किराए का निर्धारण सहित चर्जिंग प्वाॅइंट को जल्द फाइनल किया जाना है। इंदौर, भोपाल के साथ ये बसें जबलपुर को भी मिलने वाली हैं।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के नाम से इनकाे चलाया जाना है। प्रदेश को 582 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं, इनमें शहर को 3 खेप में 100 बसें मिलेंगी। जेसीटीसीएल के सचिन विश्वकर्मा के अनुसार इन बसों के संचालन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आईएसबीटी, कठौंदा विद्युत प्लांट के नजदीक इनका चार्जिंग स्टेशन बनेगा, जिसमें अलग से 33 केवी का लाइन वर्क होना है। बसों की चार्जिंग में किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए अलग लाइन बिछाई जानी है। इसकी संभावना पूरी है कि मानसून सीजन में इनका संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।

यहां भी चलाने का प्लान

शहर के अहम हिस्सों के अलावा ये बसें पनागर, शहपुरा, पाटन और बरेला एरिया में भी संचालित होंगी। इनका रूट चार्ट कुछ ऐसा निर्धारित किया जा रहा है कि 10 से 15 मिनट में ये लोगों को मिलें। ज्यादा से ज्यादा लोग इनका उपयोग कर सकें। इनको 55 चलो बसों के साथ दौड़ाया जाएगा और पुरानी बसें इनके बाद सेवा से अलग कर दी जाएंगी।

एक बार में 180 किलोमीटर

इलेक्ट्रिक बसें यदि एक बार चार्ज होती हैं तो इनको एक बार में 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। रास्ते पर ट्रैफिक के दौरान जो विद्युत क्षय होगा उसके मद्देनजर इनका रूट समय तय किया जाना है। बसों को मुख्य रूप से हर हिस्से के लिए आईएसबीटी से चार्ज कर भेजा जाएगा। जेसीटीसीएल इनके संचालन प्लान को फाइनल रूप दे रहा है।

इन बसों में ये खासियत

{पूरी तरह से ईको फ्रेंडली रहेंगी ये बसें

{धुएं या एयर पाॅल्यूशन से मुक्ति मिलेगी

{पैनिक बटन, सीसीटीवी सुरक्षा उपकरण

{स्थान, जहां से गुजरेंगी उस एरिया का डिस्प्ले स्क्रीन पर

{सब कुछ परिवहन और पर्यावरण के नार्म्स के अनुसार

Created On :   2 May 2025 6:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story