- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- जलगांव
- /
- सीएम फडणवीस के काफिले में घुसकर...
Jalgaon News: सीएम फडणवीस के काफिले में घुसकर व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास

- सरकार से बकाया पैसा न मिलने के कारण ठेकेदार ने उठाया कदम
- घटना जलगांव शहर के आकाशवाणी चौक में हुई
Jalgaon News सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जलगांव आगमन पर एक चौंकाने वाली घटना तब हुई जब एक व्यक्ति ने काफिले में घुसकर आत्मदाह का प्रयास किया। उक्त घटना जलगांव के आकाशवाणी चौक इलाके में हुई। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला यहां पहुंचा एक व्यक्ति आगे आया और खुद पर केरोसीन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।
पुलिस द्वारा समय पर हस्तक्षेप करने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि पुलिस ने इस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को जलगांव के दौरे पर थे | जैसे ही देवेंद्र फडणवीस का काफिला जलगांव शहर में दाखिल हुआ, एक व्यक्ति ने काफिले में घुसकर आत्मदाह का प्रयास किया। यह घटना जलगांव शहर के आकाशवाणी चौक में हुई। आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति का नाम संजय वराडे बताया जा रहा है ।
संजय ने खुद पर केरोसीन डालकर आग लगाने की कोशिश की। गौरतलब है की संजय वराडे नामक एक ठेकेदार ने सरकार से बकाया पैसा न मिलने के कारण आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने संजय को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से जलगांव में हड़कंप मच | मुख्यमंत्री के जलगांव दौरे के चलते शहर में कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई |
Created On :   20 Jun 2025 4:34 PM IST