- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- नई मुंबई, रायगड, औरंगाबाद और...
नई मुंबई, रायगड, औरंगाबाद और अहमदनगर में होगा 40 हजार करोड़ रुपए का निवेश

- 40 हजार करोड़ रुपए का निवेश
- नई मुंबई, रायगड, औरंगाबाद और अहमदनगर
- उद्योग विभाग की राज्य मंत्रिमंडल उपसमिति ने दी मंजूरी
- 1 लाख 20 हजार रोजगार का होगा सृजन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के उद्योग विभाग की मंत्रिमंडल उपसमिति ने नई मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), नंदूरबार, अहमदनगर और रायगड में 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश के लिए विशाल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे लगभग 1 लाख 20 हजार रोजगार का सृजन हो सकेगा। इसमें औरंगाबाद और पुणे में इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी निर्माण का परियोजना का समावेश है। 12 हजार 482 करोड़ रुपए के निवेश वाली देश की यह पहली परियोजना होगी। जबकि नई मुंबई के महापे में स्थापित होने वाली जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क को अतिविशाल परियोजना का दर्जा दिया गया है। बुधवार को राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता उद्योग विभाग की मंत्रिमंडल उपसमिति की पांचवीं बैठक हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य के उद्योगमंत्री उदय सामंत और राज्य के मुख्य सचिव मनोज सौनिक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। जेम्स एण्ड ज्वेलरी आर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा नई मुंबई के महापे में इंडिया जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क परियोजना स्थापित की जाएगी। लगभग 21 एकड़ क्षेत्र में इंडिया ज्वेलरी पार्क बनाया जाएगा। इससे यहां पर 1354 औद्योगिक व व्यापारी आस्थापना (प्रतिष्ठान) शुरु हो सकेगा। इस परियोजना के तहत महाराष्ट्रात रत्न व आभूषण क्षेत्र समूहों के लिए एकात्मिक सुविधा विकसित किया जाएगा। इससे निवेश, उत्पादन, रोजगार, व्यापार और निर्यात को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लगभग 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश का अनुमान है। इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 1 लाख रोजगार पैदा हो सकेगा। वैश्विक स्तर पर जेम्स एण्ड ज्वेलरी के उत्पादन का निर्यात बढ़ाने में बड़े पैमाने पर मदद मिल सकेगी। प्रस्तावित इंडिया ज्वेलरी पार्क परियोजना के तहत लैब ग्रोन डायमंड उद्योग पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके द्वारा मेगा पार्क फॉर लैब ग्रोन डायमंडस विकसित किया जाएगा।
पुणे और छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में गोगोरो इंडिया कंपनी के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन व बैटरी के निर्माण और बैटरी स्वैपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। देश के पहली इस परियोजना को अतिविशाल परियोजना के रूप में मंजूरी दी गई है। गोगोरो कंपनी पूरे राज्य में 12 हजार स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करेगी। इससे इलेक्ट्रिक वाहन आधारभूत सुविधा और ईवी के इस्तेमाल को भी गति मिल सकेगी। औरंगाबाद में इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी बनाने के लिए इथर एनर्जी कंपनी 865 करोड़ रुपए की परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। एथर एनर्जी भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन करने वाली अहम कंपनी है। पुणे में ई-बस के निर्माण वाली देश की पहली परियोजना लगाई जाएगी। पिनैकल मोबिलिटी सोल्युशन्स कंपनी ई-बस बनाने के लिए 776 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
रायगड में परफॉरमेंस केमिसर्व कंपनी 2700 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। स्मार्टकेम टेक्नोलॉजीज 2033 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। नंदूरबार में जनरल पॉलिफिल्मस कंपनी 500 करोड़ रुपए की परियोजना लगाएगी। सातारा के विप्रो परी रोबोटिक्स कंपनी 544 करोड़ रुपए और अहमदनगर में गणराज इस्पात कंपनी 110 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
Created On :   28 Jun 2023 8:50 PM IST












