डीपफेक वीडियो: अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुलिस शिकायत, वॉइस क्लोनिंग करके बनाया गया वीडियो

अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुलिस शिकायत, वॉइस क्लोनिंग करके बनाया गया वीडियो
  • रणवीर सिंह ने दादर पुलिस स्टेशन में शिकायत की
  • डीपफेक वीडियो सामने आया था
  • शिकायत में कहा वॉइस क्लोनिंग करके बनाया गया वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो लोकसभा के पहले चरण के मतदान से पहले वायरल हुआ था। जिसमें वह कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी कर रहे हैं। अब रणवीर सिंह की टीम ने दावा किया है कि वह वीडियो डीपफेक है, जिसे वॉइस क्लोनिंग करके बनाया गया है। इस प्रकरण में रणवीर सिंह ने दादर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है।

जोनल डीसीपी तेजस्वी सातपुते ने बताया कि उन्हें एक लिखित शिकायत मिली है। इसकी सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। वीडियो यदि मुंबई से बाहर अपलोड किया गया होगा तो हम केस को संबंधित पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर देंगे।

बीते दिनों अभिनेता रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक राजनीतिक दल के लिए कुछ बातें बोलते दिखे। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

डीपफेक वीडियो में रणवीर को कहते हुए दिखाया गया - "मोदी जी का उद्देश्य यही है कि वो सेलिब्रेट करें हमारे दुखी जीवन को। हमारे दर्द को, हमारी बेरोजगारी को और हमारी महंगाई को। क्योंकि हम जो भारतवर्ष हैं.. अब अन्याय काल की तरफ.. इतनी स्पीड से बढ़ रहे हैं पर हमें हमारे विकास और न्याय को मांगना नहीं भूलना चाहिए। इसलिए सोचो और वोट दो।"

यह वीडियो हाल ही में रणवीर की वाराणसी विजिट का है, जिसमें वो शहर से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे थे।

Created On :   22 April 2024 4:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story