- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- एटॉमिक एनर्जी को लेकर 4 कंपनियों से...
एमओयू पर हस्ताक्षर: एटॉमिक एनर्जी को लेकर 4 कंपनियों से 6 लाख 50 हजार करोड़ का करार, राज्य में 1 लाख 23 हजार रोजगार पैदा होंगे

Mumbai News. राज्य में स्वच्छ और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मंगलवार को सरकार ने चार प्रमुख कंपनियों के साथ परमाणु ऊर्जा उत्पादन को लेकर समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इन परियोजनाओं के जरिए राज्य में 25 हजार 400 मेगावॉट परमाणु ऊर्जा उत्पादन और 1 लाख 23 हजार 500 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। चारों कंपनियां करीब 6.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेंगी।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को ‘समृद्ध ऊर्जा राष्ट्र’ बनाने और शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। महाराष्ट्र इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में आने वाला यह निवेश देश को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छ ऊर्जा है और महाराष्ट्र इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने संबंधित कंपनियों से परियोजनाओं के लिए जमीनों का सर्वेक्षण जल्द पूरा करने और एमओयू को तेजी से जमीन पर उतारने का आग्रह किया। राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया। राज्य सरकार के अनुसार इन सभी परियोजनाओं के जरिए महाराष्ट्र में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर तैयार होंगे।
निवेश और रोजगार का आंकड़ा
• अडानी राज्य में 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इससे 6 हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन और करीब 12 हजार रोजगार सृजित होंगे।
• रिलायंस इंडस्ट्रीज 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इससे 7 हजार 200 मेगावॉट ऊर्जा उत्पादन और एक लाख से अधिक रोजगार मिलने की संभावना है।
• एनटीपीसी लिमिटेड 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश कर 7 हजार 200 मेगावॉट बिजली उत्पादन करेगी। इससे करीब 5 हजार रोजगार मिलेंगे।
• ललितपुर पॉवर जनरेशन लिमिटेड 2 लाख करोड़ रुपए के निवेश से 5 हजार मेगावॉट ऊर्जा उत्पादन करेगी, जिससे 3 हजार रोजगार तैयार होंगे।
Created On :   19 May 2026 10:07 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News









