विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेशी: फर्जी गॉडमैन अशोक खरात मनी लॉंड्रिंग मामला, अब ईडी ने किया गिरफ्तार - वित्तीय गतिविधियों और ट्रांजैक्शनों की जांच

फर्जी गॉडमैन अशोक खरात मनी लॉंड्रिंग मामला, अब ईडी ने किया गिरफ्तार - वित्तीय गतिविधियों और ट्रांजैक्शनों की जांच
  • ईडी ने अशोक खरात को किया गिरफ्तार, लाया गया मुंबई,
  • लंबे समय से अशोक खरात की वित्तीय गतिविधियों और उससे जुड़े ट्रांजैक्शनों की जांच चल रही थी

Mumbai News. करोड़ों रुपये के कथित मनी लॉंड्रिंग रैकेट में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को फर्जी गॉडमैन अशोक खरात को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने विशेष पीएमएलए कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की। ईडी ने अशोक खरात को मुंबई लाने के बाद उसे गिरफ्तार किया और आज रिमांड के लिए उसे विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी लंबे समय से अशोक खरात की वित्तीय गतिविधियों और उससे जुड़े ट्रांजैक्शनों की जांच कर रही थी। ईडी का दावा है कि अशोक ख़रात द्वारा करीब 70 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन और हवाला नेटवर्क के जरिए अवैध पैसों को वैध बनाने की कोशिश की गई। इसी मामले में ईडी ने कोर्ट से गिरफ्तारी की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूरी मिल गई। अशोक खरात नासिक जेल में न्यायिक हिरासत में था। उसके खिलाफ पहले से ही दुराचार और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। ईडी ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उसे नासिक जेल से मुंबई लाकर अपनी गिरफ्त में लिया।

जांच एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कई बेनामी संपत्तियों, फर्जी निवेश और संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी सामने आई है। ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर जुटाई गई रकम किन-किन लोगों और कंपनियों के जरिए घुमाई गई। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। ईडी अदालत से अशोक खरात की ज़्यादा से ज़्यादा कस्टडी मांगने की कोशिश करेगी, ताकि मनी ट्रेल, संपत्तियों और कथित सहयोगियों के नेटवर्क की गहराई से जांच की जा सके।

Created On :   19 May 2026 10:34 PM IST

Tags

Next Story