New Delhi News: बॉम्बे हाईकोर्ट में 14 अधिवक्ताओं की अतिरिक्त न्यायाधीश पद पर नियुक्ति

बॉम्बे हाईकोर्ट में 14 अधिवक्ताओं की अतिरिक्त न्यायाधीश पद पर नियुक्ति
  • राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श पर दी मंजूरी
  • 14 अधिवक्ताओं की अतिरिक्त न्यायाधीश पद पर नियुक्ति

New Delhi News. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 14 अधिवक्ताओं को बॉम्बे हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई से परामर्श के बाद राष्ट्रपति ने इन अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि सिद्धेश्वर सुंदरराव थोम्ब्रे, मेहरोज अशरफ खान पठान, नंदेश शंकरराव देशपांडे, रणजीत सिंह राजा भोंसले, अमित सत्यवान जामसंदेकर, आशीष सहदेव चव्हाण, संदेश दादासाहेब पाटिल, वैशाली निम्बाजीराव पाटिल-जाधव, आबासाहेब धर्मजी शिंदे, हितेन शामराव वेनेगावकर, श्रीराम विनायक शिरसाट, फरहान परवेज दुबाश, रजनीश रत्नाकर व्यास और राज दामोदर वाकोडे को बॉम्बे हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है।

Created On :   28 Aug 2025 9:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story