राज्य में 700 स्थानों पर शुरु होगा बालासाहेब ठाकरे दवाखाना

राज्य में 700 स्थानों पर शुरु होगा बालासाहेब ठाकरे दवाखाना
  • शुरु होगा बालासाहेब ठाकरे दवाखाना
  • राज्य में 700 स्थानों पर शुरु होगा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे दवाखाना (आपला दवाखाना) योजना को राज्य के 700 स्थानों पर लागू करने की मंजूरी दी गई। इसके लिए सरकार ने 210 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। फिलहाल मुंबई में 155 जगहों पर आपला दवाखाना चल रहे हैं। इसमें अभी तक 7 लाख 43 हजार 570 मरीजों को सेवा दी जा चुकी है। यह दवाखाने मुंबई महानगरपलिका (मनपा) की तर्ज पर पूरे राज्य में शुरु किए जाएंगे। इसके लिए 500 वर्ग फुट जमीन पर दवाखाना बनाया जाएगा। इसके आलावा चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा स्टाफ से लेकर दवाई और कंप्यूटर उपकरण भी सरकार उपलब्ध कराएगी। इन दवाखानों में 30 तरह की जांच हो सकेंगी। दवाखाने का समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा।

Created On :   28 Jun 2023 9:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story