- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बॉम्बे हाई कोर्ट की कार्यवाही की...
Mumbai News: बॉम्बे हाई कोर्ट की कार्यवाही की होगी लाइव स्ट्रीमिंग, मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे ने दी हरी झंडी

- मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे ने लाइव स्ट्रीमिंग को दी हरी झंडी
- वकील मैथ्यूज नेदुम्परा ने कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की थी
Mumbai News. मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे ने मंगलवार को कहा कि फुल कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट की कुछ बेंचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए प्रस्ताव पारित किया है।अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने के लिए तकनीकी व्यवस्था की जा रही है। मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे ने यह व्यवस्था तब की, जब वकील मैथ्यूज नेदुम्परा ने बॉम्बे हाई कोर्ट की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग करने के लिए एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करने का उल्लेख किया। मुख्य न्यायाधीश अराधे और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की पीठ ने जवाब में कहा कि हमने पर्याप्त प्रगति की है। फुल कोर्ट ने कुछ अदालतों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए प्रस्ताव पारित किया है। तकनीकी व्यवस्था की जा रही है। पहले पांच अदालतें लाइव होंगी, जिनमें मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और जस्टिस संदीप मार्ने, न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और न्यायमूर्ति डॉ. नीला केदार गोखले, न्यायमूर्ति एम. एस. सोनक और न्यायमूर्ति जितेंद्र शांतिलाल जैन, न्यायमूर्ति रवींद्र वी घुगे और न्यायमूर्ति एम एम साठे एवं न्यायमूर्ति अजय गडकरी और न्यायमूर्ति राजेश एस पाटिल की पीठ शामिल हैं।
Created On :   10 Jun 2025 10:06 PM IST