मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा कर दिल्ली से मुंबई लौटे सीएम-डीसीएम, पटोले ने साधा निशाना

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा कर दिल्ली से मुंबई लौटे सीएम-डीसीएम, पटोले ने साधा निशाना
  • शिंदे की फडणवीस और अमित शाह से मुलाकात
  • मुलाकात में हुआ फैसला
  • मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा कर लौटे सीएम-डीसीएम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे से एक बार फिर राज्य मंत्रिमंड़ल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रविवार की रात दोनों नेताओं ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द होगा।

सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकातराज्य मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई। हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथशिंदे ने इस मुलाकात को राज्य के अधूरे पड़े कार्यों पर चर्चा करने के लिएबताया है। सोमवार को शिंदे ने बताया कि इस बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि राज्यमें होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के साथ-साथ सभी स्थानीय चुनाव भाजपा केसाथ गठबंधन में लड़े जाएंगे।

राज्यमें मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा जारी है। रविवार की रात उन्होंने देर रात केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात कर करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा की थी।बैठक के बाद शिंदे और फडणवीस बगैर मीडिया से बात किए मुंबई केलिए रवाना हो गए थे।

भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगे- एकनाथ शिंदे

मुंबईपहुंचने के बाद एकनाथ शिंदे ने बताया कि उन्होंने और उपमुख्यमंत्रीदेवेंद्र फडणवीस ने रविवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कीथी जिसमें कृषि, किसानों से जुड़ी परियोजनाओं और महिला सशक्तिकरण समेत कई मुद्दोंपर चर्चा की। शिंदे ने कहा कि अमित शाह के साथ हुई बैठक में इस बात पर भीसहमति बनी कि राज्य में होने वाले आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव सहित सभी स्थानीय निकाय चुनावभाजपा-शिवसेना मिलकर लड़ेगी। इससे राज्य में भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट)की युति को बल मिलेगा। शिंदे ने कहा कि पिछले 11 महीनों से राज्य मेंविकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। यही कारण है कि हमने एक साथयुति में चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बहुत जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार-फडणवीस

हालांकिमुख्यमंत्री शिंदे ने राज्य में होने वाले मंत्रिमंडल के विस्तार पर कोईटिप्पणी नहीं की। पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह से हुईमुलाकात पर कहा कि उन्होंने राज्य में चल रहे विकास के कार्यों को लेकरउनसे चर्चा की। मंत्रिमंडल के विस्तार पर फडणवीस ने कहा कि बहुत जल्द राज्यमें मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। दैनिक भास्कर को सूत्रों सेजानकारी मिली है कि राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार जून के दूसरे सप्ताहमें किया जाएगा जिसमेंविधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।

पटोले ने शिंदे-फडणवीस के दिल्ली दौरे पर साधा निशाना

उधरमुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षनाना पटोले ने निशाना साधते हुए कहा है कि शिंदे और फडणवीस दोनों दिल्ली केइशारों पर काम रहे हैं। दोनों एक भी काम अपनी मर्जी से नहीं कर सकते।उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे तो पहले ही कह चुके हैं कि वह प्रधानमंत्रीमोदी और शाह के हाथों के नीचे काम करते हैं। पटोले ने कहा कि एक साल से कईविभागों में मंत्री नहीं हैं। यहां तक की एक मंत्री 6-6 जिलों का पालकमंत्री है। किसान बेमौसम बरसात से जूझ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री औरउपमुख्यमंत्री दिल्ली दौरे करने में मस्त हैं।

Created On :   5 Jun 2023 2:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story