Mumbai News: राज्य के हर जिले में जनसुरक्षा कानून की होली जलाएगी कांग्रेस - हर्षवर्धन सपकाल

राज्य के हर जिले में जनसुरक्षा कानून की होली जलाएगी कांग्रेस - हर्षवर्धन सपकाल
  • उद्योगपतियों के फायदे के लिए बनाया गया है यह कानून
  • हर जिले में जनसुरक्षा कानून की होली जलाएगी कांग्रेस

Mumbai News. शहरी नक्सलवाद को खत्म करने के नाम पर जनसुरक्षा कानून लाने का फडणवीस सरकार का दावा अत्यंत हास्यास्पद है। यह कानून भीतर और बाहर पूरी तरह काला है। इसका इस्तेमाल आम नागरिकों की आवाज को दबाने के लिए किया जाएगा। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत से ही इसका विरोध किया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल ने कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सत्ता पक्ष के पास बहुमत होने के कारण उन्होंने इस कानून को पारित करा लिया है। हमारा विरोध जारी रहेगा। राज्य के प्रत्येक जिले में इस काले कानून की होली जलाई जाएगी।

गांधी भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि जनसुरक्षा कानून का उद्देश्य ही मूलतः गलत और दमनकारी है। इस कानून का लाभ केवल सरकार और सरकार समर्थक उद्योगपतियों को मिलेगा। धारावी की जमीन हड़पने वाले, गढ़चिरोली जिले की सुरजागढ़ खनिज संपदा को लूटने वाले और शक्तिपीठ महामार्ग पर रेड कार्पेट चाहने वाले उद्योगपतियों को इससे सीधा लाभ पहुंचेगा। वहीं, इस अन्याय का विरोध करने वाले गढ़चिरोली के पर्यावरण कार्यकर्ता, आदिवासी, धारावी के नागरिक, शक्तिपीठ परियोजना के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसानों जेल में डाला जाएगा, उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। सरकार की तारीफ करो, नहीं तो चुप रहो और अगर तुम विरोध करोगे, तो जनसुरक्षा कानून की लाठी से तुम्हें चुप कराया जाएगा, यही इस कानून के पीछे की असली मंशा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि संभाजी ब्रिगेड के प्रविण गायकवाड पर हमले के पीछे कौन लोग हैं, सबको पता है।

Created On :   14 July 2025 9:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story