- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कचरा प्रबंधन के लिए स्वतंत्र सेल की...
Mumbai News: कचरा प्रबंधन के लिए स्वतंत्र सेल की स्थापना होगी - एकनाथ शिंदे

- महानगरपालिकाओं में कचरे की सस्याओं से मिलेगी निजात
- एक स्वतंत्र सेल की स्थापना की जाएगी
Mumbai News. राज्य की महानगरपालिकाओं और नगरपालिकाओं के समक्ष कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक स्वतंत्र सेल की स्थापना की जाएगी। इस सेल की स्थापना होने से कचरे से संबंधित समस्याओं पर लगाम लग सकेगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान सदस्य विजय देशमुख और अभिमन्यू पवार के सवाल के जवाब में दी। शिंदे ने कहा कि सोलापुर शहर से प्रतिदिन एकत्रित होने वाले कचरे का वैज्ञानिक पद्धति से निपटारा सोलापुर बायोएनर्जी कंपनी लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन 300 टन क्षमता का बायोगैस प्रकल्प कार्यरत है, जिसमें गीले कचरे से बायोगैस और खाद का उत्पादन किया जाता है, जबकि सूखे कचरे को अलग कर उसे प्रोसेसिंग उद्योगों को भेजा जाता है।
नगरपालिका और महानगरपालिका में कचरे का उचित वर्गीकरण होना अत्यंत आवश्यक है। छोटे नगरपालिकाओं और महानगरपालिकाओं की इन समस्याओं के समाधान के लिए नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को पहले ही निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से सभी महानगरपालिकाओं और नगरपालिकाओं को आवश्यक मदद प्रदान की जाएगी। शिंदे ने कहा कि महानगरपालिका में अंतिम समय में लिए जाने वाले निर्णयों की प्रक्रिया पारदर्शी रहे, इसके लिए नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को सभी प्रस्तावों की जांच करने के निर्देश दिए जाएंगे।
Created On :   14 July 2025 9:17 PM IST