तंज: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली ने कहीं का नहीं छोड़ा- संजय राऊत

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली ने कहीं का नहीं छोड़ा- संजय राऊत
  • संजय राऊत का निशाना
  • उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली ने कहीं का नहीं छोड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई. शिवसेना (उद्धव) सांसद एवं प्रवक्ता संजय राऊत ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में राऊत ने कहा कि दिल्ली ने जिस तरह से फडणवीस के साथ व्यवहार किया है उससे हम शर्मिंदा हैं। हमें फडणवीस पर दया आती है। राऊत ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली ने कहीं का नहीं छोड़ा है। फडणवीस कह रहे हैं कि वह एकनाथ शिंदे को 5 साल तक मुख्यमंत्री बना कर रखेंगे लेकिन उन्होंने शिंदे को गैरकानूनी तरीके से उस पद पर बैठाया है। राऊत ने कहा कि साल 2024 के बाद अजित पवार, एकनाथ शिंदे के साथ-साथ देवेंद्र फडणवीस को भी बड़ा राजनीतिक झटका लगेगा। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर निशाना साधते हुए राऊत ने कहा कि अगर वो कानून का साथ दें तो एकनाथ शिंदे 5 मिनट भी मुख्यमंत्री नहीं रह सकते।

Created On :   5 Oct 2023 4:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story