मुफ्त चश्मा: राज्य में 20 लाख विद्यार्थियों के आंखों की होगी जांच, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ त्रिपक्षीय करार

राज्य में 20 लाख विद्यार्थियों के आंखों की होगी जांच, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ त्रिपक्षीय करार
  • 63 हजार विद्यार्थियों को चश्मा हो चुका है वितरित
  • 20 लाख विद्यार्थियों के आंखों की होगी जांच
  • राज्य सरकार ने महत्त्वपूर्ण कदम उठाया

Mumbai News. प्रदेश के सरकारी स्कूली विद्यार्थियों की आंखों की जांच के लिए राज्य सरकार ने महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग और रत्ननिधि चैरिटेबल ट्रस्ट और वनसाइट एसिलोर एक्सोटिका फाउंडेशन फाउंडेशन के बीच त्रिपक्षीय सामंजस्य करार हुआ है। इसके तहत आंखों की जांच करके जरूरतमंद विद्यार्थियों को नंबर वाला चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। बीते दिनों मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे की मौजूदगी में यह करार हुआ है। इस मौके पर स्कूली शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव रणजीत सिंह देओल, रत्ननिधि चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी राजीव मेहता, वन साइट एसिलोर एक्सोटिका फाउंडेशन की निदेशक वेणू अंबाती समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सामंजस्य करार के अनुसार सरकारी स्कूलों के पांचवीं से दसवीं तक के 20 लाख विद्यार्थियों की 36 महीनों में जांच की जाएगी। स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से यह परियोजना चलाई जाएगी। राज्य भर में आंखों की जांच के लिए शिविर आयोजित की जाएगी। परियोजना की प्रगति का नियमित परीक्षण, मूल्यांकन और तिमाही रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

63 हजार विद्यार्थियों को चश्मा हो चुका है वितरित

इसके पहले इस अभियान के तहत साल 2019 में 18 जिलों के 800 स्कूलों में 6 लाख 80 हजार से अधिक विद्यार्थियों के आंखों की जांच हुई थी। जिसके तहत 63 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मुफ्त मंब चश्मा वितरित किया जा चुका है।

Created On :   26 Aug 2026 8:21 PM IST

Tags

Next Story