रणनीति: मराठा समाज की नाराजगी दूर करने के लिए फडणवीस ने विखे-पाटील और बावनकुले को दी जिम्मेदारी

मराठा समाज की नाराजगी दूर करने के लिए फडणवीस ने विखे-पाटील और बावनकुले को दी जिम्मेदारी
  • मराठा आरक्षण को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदम जनता को बताएं
  • फडणवीस ने विखे-पाटील और बावनकुले को दी जिम्मेदारी
  • जरांगे-पाटील के बयानों से बढ़ी सरकार की चिंता

Mumbai News. राज्य में मराठा आरक्षण को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। मराठा समाज में सरकार के प्रति बढ़ रही नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे दूर करने के लिए अपने दो मंत्रियों को काम पर लगाया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री फडणवीस ने मराठा आरक्षण उपसमिति के अध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री (गोदावरी एवं कृष्णा घाटी) राधाकृष्ण विखे-पाटील तथा राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को मराठा समाज के बीच फैल रही अफवाहों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है।

जरांगे-पाटील के बयानों से बढ़ी सरकार की चिंता

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे-पाटील लगातार सरकार और उसके नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। विशेष रूप से राधाकृष्ण विखे-पाटील और चंद्रशेखर बावनकुले को लेकर जरांगे-पाटील की ओर से लगातार बयान दिए जा रहे हैं। ऐसे में सरकार नहीं चाहती कि आरक्षण के मुद्दे को लेकर मराठा समाज में किसी तरह का भ्रम या गलतफहमी बढ़े। यही कारण है कि फडणवीस ने दोनों मंत्रियों को समाज के बीच जाकर सरकार की भूमिका स्पष्ट करने और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों को दूर करने को कहा है।

मराठा आरक्षण उपसमिति की बैठक रद्द

मराठा आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए मंगलवार को मराठा आरक्षण उपसमिति की बैठक आयोजित की जानी थी। हालांकि किन्हीं कारणों के चलते यह बैठक रद्द करनी पड़ी। मराठा आरक्षण उपसमिती सरकार के लिए इस मुद्दे पर बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऐसे में बैठक के टलने के बीच मुख्यमंत्री की ओर से मराठा समाज में व्याप्त नाराजगी और भ्रम को दूर करने के निर्देश दिए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा

Created On :   11 Aug 2026 9:32 PM IST

Tags

Next Story