- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राष्ट्रीय ध्वज का विरोध करने वालों...
आरएसएस पर निशाना: राष्ट्रीय ध्वज का विरोध करने वालों की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा स्वागत योग्य - सपकाल

Mumbai News. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा द्वारा राज्य भर में निकाली जा रहीं तिरंगा यात्राओं के बहाने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। सपकाल ने कहा कि संघ ने कई वर्षों तक हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का विरोध किया। वे तिरंगे को अशुभ मानते थे। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका कोई योगदान नहीं था। स्वतंत्रता के बाद भी 50-55 वर्षों तक आरएसएस ने अपने कार्यालय पर तिरंगा झंडा नहीं फहराया। आज यदि उन्हें तिरंगे से प्रेम हो गया है तो इसका स्वागत ही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए लेकिन इसके पीछे भाजपा और आरएसएस की कोई चाल नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़े -झारखंडः जेएसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर लीक मामले में परीक्षा एजेंसी का निदेशक मुंबई से गिरफ्तार
प्रदेश कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सपकाल ने कहा कि बैठक में संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की गई। साथ ही राज्य के राजनीतिक, सामाजिक एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों तथा आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आगे से हर महीने इसी प्रकार कोर कमेटी की बैठक होगी। बैठक में एसआईआर के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। सपकाल ने भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल साबित होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। महंगाई बढ़ रही है, किसानों के सवाल गंभीर हैं, बेरोजगारी की समस्या है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है। भाजपा फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है। लेकिन भाजपा महायुति सरकार की इस चाल को कांग्रेस नाकाम करेगी और जनता के सवालों पर सरकार से जवाब मांगने के लिए कांग्रेस आंदोलनात्मक भूमिका निभाएगी। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर सपकाल ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर और देशभर में पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं ने बड़ा आंदोलन किया, तब उन पर अमानवीय तरीके से लाठीचार्ज किया गया, पैलेट गन चलाई गईं, सैकड़ों छात्रों पर मामले दर्ज किए गए और छात्राओं के साथ बेहद खराब व्यवहार किया गया। उस समय भाजपा के सांसदों को ऐसा आंदोलन करना चाहिए था, जो अब वह कर रहे हैं।
Created On :   11 Aug 2026 8:27 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli







