नई दिल्ली: महाराष्ट्र सदन में भी विराजे गणपति बप्पा, राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह उत्सव

महाराष्ट्र सदन में भी विराजे गणपति बप्पा, राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह उत्सव
  • राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह गणेश उत्सव का आयोजन
  • मराठी गणेशोत्सव मंडलों में उत्सव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में भी बड़ी धूम-धाम से गणेश उत्सव की शुरुआत हुई। यहां जगह-जगह गणपति बप्पा विराजे। महाराष्ट्र सदन में भी बड़े धूम-धाम के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की गई। यहां अगले दस दिनों तक गणपति पूजा से माहौल भक्तिमय बना रहेगा। महाराष्ट्र सदन में सार्वजनिक उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में निवासी आयुक्त तथा प्रधान सचिव रूपिंदर सिंग ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्जना की। इस दौरान सदन के अन्य अधिकारियों के साथ कर्मचारी और गणेशभक्त बड़ी संख्या में मौजूद थे। महाराष्ट्र सदन में वैविध्यपूर्ण संस्कृति का द र्शन कराने वाले कार्यक्रमों का आयोजन का गया है। इसी तरह दिल्ली व एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में करीब 39 मराठी गणेशोत्सव मंडलों द्वारा गणेशजी की प्रतिष्ठापणा की गई। दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों में गणेश उत्सव की संख्या बढ़ी है। महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाने वाला उत्सव दिल्ली में भी जोर-शोर से मनाया जा रहा है।

Created On :   19 Sep 2023 2:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story