सायन: जूनियर गर्ल्स कॉलेज ने रेलवे फुट ओवरब्रिज के खिलाफ हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा

जूनियर गर्ल्स कॉलेज ने रेलवे फुट ओवरब्रिज के खिलाफ हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा
  • फुट ओवरब्रिज से छात्राओं को असामाजिक तत्वों से परेशानी होने का दावा
  • अदालत ने मध्य रेलवे को जारी किया नोटिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई. बॉम्बे हाई कोर्ट में सायन के किंग सर्कल को जोड़ने वाले रेलवे के प्रस्तावित फूट ओवरब्रिज को लेकर मध्य रेलवे को नोटिस जारी किया है। कॉलेज एवं जूनियर कॉलेज को संचालित करने वाली दो संस्थाओं की ओर से दायर याचिका में दावा किया गया है कि सायन के पूर्व और पश्चिम के साथ किंग सर्कल को जोड़ने वाले प्रस्तावित रेलवे फूट ओवरब्रिज के नजदीक कॉलेज एवं जूनियर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को असामाजिक तत्वों और नशेढ़ियों से खतरा है। वे छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति आरिफ डाक्टर की खंडपीठ के समक्ष गुरुवार को कॉलेज एवं जूनियर कॉलेज चलाने वाली संस्था गुजराती केलावनी मंडल और सेवा मंडल एज्युकेशन सोसायटी की ओर से वकील संजय उदेशी की दायर याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं के वकील उदेशी ने दलील दी कि रेलवे का प्रस्तावित फूट ओवरब्रिज सायन किंग सर्कल से पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला है। यह (फूट ओवरब्रिज) असामाजिक तत्वों का अड्‌डा बन सकता है। वे (नशेढ़ी एवं असामाजिक तत्व) गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं।

जूनियर गर्ल्स कॉलेज ने सायन में रेलवे के बनने वाले फूट ओवरब्रिज के खिलाफ हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

पहले से असामाजिक तत्व एवं आस-पास के नशेड़ी छात्राओं की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं. उनके लिए यह फूट ओवर ब्रिज अड्डा बन जाएगा। उनके कॉलेज के आस-पास छात्राओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

माटुंगा पुलिस को असामाजिक तत्वों की नियमित रूप से शिकायत की जाती है। वैसे भी असामाजिक तत्व रफीक अहमद किदवई रोड से ट्रैक पार गर्ल्स कॉलेज के आस-पास आते हैं। अब फूट ओवरब्रिज बनने से उनके लिए यहां पहुंचना और आसान हो जाएगा। खंडपीठ ने मध्य रेलवे को नोटिस जारी किया और याचिकाकर्ताओं को मुंबई पुलिस को भी पार्टी बनाने का निर्देश दिया है।

Created On :   14 March 2024 3:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story