Mumbai News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में म्हाडा मुंबई में उपलब्ध करेगी घर, समीक्षा के बाद लिया निर्णय

वित्तीय वर्ष 2025-26 में म्हाडा मुंबई में उपलब्ध करेगी घर, समीक्षा के बाद लिया निर्णय
  • राज्य में 11,500 घर बनाएगी
  • नागपुर हाउसिंग बोर्ड बनाएगी 621 घर

Mumbai News. म्हाडा आम आदमी के लिए मुंबई में 1474 घर उपलब्ध करेगी। म्हाडा ने चालू वित्त वर्ष में आम आदमी के लिए कितने घर उपलब्ध होंगे, इसकी एक समीक्षा की है। इस समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि साल 2025-26 दौरान आम मुंबईकरों के लिए यह घर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इतना ही नहीं मुंबई में मिल मजदूरों के लिए 4,215 घर बनाए जाने की संभावना है। वहीं राज्य में 11,500 घरों का निर्माण किया जाएगा।

म्हाडा द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों के अनुसार मुंबई में अत्यंत निम्न आय वर्ग के लिए 109, निम्न आय वर्ग के लिए 789, मध्यम आय वर्ग के लिए 437 और उच्च वर्ग के लिए 139 आवासों सहित कुल 1,474 आवासों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा 98 ट्रांजिट कैंपों का भी निर्माण किया जा रहा है। वहीं म्हाडा कोंकण हाउसिंग बोर्ड ने इस वित्तीय वर्ष में 7,951 घरों के निर्माण को मंजूरी दी। इसमें अत्यंत गरीब वर्ग के लिए 346 घर, निम्न वर्ग के लिए 7,399 घर और मध्यम वर्ग के लिए 206 घर शामिल हैं।

नागपुर हाउसिंग बोर्ड बनाएगी 621 घर

नागपुर हाउसिंग बोर्ड ने 621 मकान बनाने का फैसला किया है, जिनमें निम्न आय वर्ग के लिए 176, निम्न आय वर्ग के लिए 200, मध्यम आय वर्ग के लिए 202 और उच्च आय वर्ग के लिए 43 प्लॉट शामिल हैं। इसके अलावा, निम्न आय वर्ग के लिए 424 और मध्यम आय वर्ग के लिए 20 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इतना ही नहीं घरों का निर्माण करने के एवज में म्हाडा ने अमरावती में मुख्य रूप से प्लॉट बेचने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके अनुसार, निम्न आय वर्ग के लिए 95 प्लॉट, निम्न आय वर्ग के लिए 154 और मध्यम आय वर्ग के लिए 352 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके मुकाबले, केवल 54 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।

Created On :   1 Oct 2025 9:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story