Mumbai News: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का 8 अक्टूबर को होगा उद्घाटन, अदाणी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का 8 अक्टूबर को होगा उद्घाटन, अदाणी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी
  • नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 8 अक्टूबर को किया जाएगा
  • एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी

Mumbai News. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 8 अक्टूबर को किया जाएगा। विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मंगलवार को लाइसेंस प्रदान किया था। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) में अदाणी समूह की 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शेष 26 प्रतिशत महाराष्ट्र सरकार के भूमि विकास प्राधिकरण सिडको के पास है। अदाणी ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा हवाई अड्डा होगा और इसका हवाई अड्डा कोड ‘एनएमआई’ है। इस परियोजना का विकास पांच चरणों में किया जा रहा है।

कांग्रेस सांसद की मांग

नवी मुंबई एयरपोर्ट के नाम को लेकर भिवंडी से राकांपा (शरद) के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने मांग की है कि इस एयरपोर्ट का नाम दिवंगत स्थानीय नेता दि.बा. पाटील के नाम पर रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह प्रस्ताव नहीं माना गया तो 6 अक्टूबर को बडेए आंदोलन के साथ विमानतल की ओर मोर्चा निकाला जाएगा।

Created On :   1 Oct 2025 10:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story