Mumbai News: नागपुर से चंद्रपुर तक चार लेन एक्सप्रेस हाईवे को मंजूरी, विकास का इकोसिस्टम’ बनाएं- फडणवीस

नागपुर से चंद्रपुर तक चार लेन एक्सप्रेस हाईवे को मंजूरी, विकास का इकोसिस्टम’ बनाएं- फडणवीस
  • निर्माण कार्य शुरू करने से पहले करें जमीन का अधिग्रहण
  • नागपुर से चंद्रपुर तक चार लेन के एक्सप्रेस हाईवे को मंजूरी
  • सड़क विकास महामंडल को होगा विस्तार, विशेषज्ञों की होगी नियुक्ति

Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल आधारभूत सुविधा समिति की बैठक में नागपुर से चंद्रपुर तक 204 किमी लंबाई के चार लेन सीमेंट कंक्रीट एक्सप्रेस हाईवे को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही चंद्रपुर से मूल के बीच मार्ग के प्रस्ताव को भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि भविष्य में जब भी किसी सड़क का निर्माण हो, तो सिर्फ मार्ग न बने बल्कि उसके आसपास एक विकास का ‘इकोसिस्टम’ तैयार होनी चाहिए। इसके लिए पहले से भूमि अधिग्रहण किया जाना आवश्यक है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शामिल हुए।

विकास परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी करें- फडणवीस

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि विकास परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाना चाहिए। यदि प्रोजेक्ट में देरी होती है, तो उसकी लागत बढ़ जाती है और राज्य पर अनावश्यक आर्थिक बोझ आता है। वर्तमान में राज्य में लगभग 10 लाख करोड़ रुपये की आधारभूत परियोजनाएं जारी हैं, जिनकी गति नहीं रुकनी चाहिए। ये योजनाएं राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देंगी। फडणवीस ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि अभी से सभी आधारभूत परियोजनाएं ‘गतिशक्ति पोर्टल’ पर दर्ज किए बिना शुरू नहीं की जाएंगी। इसके लिए एक सरकारी निर्णय जारी किया जाएगा। सिंचाई प्रकल्पों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भविष्य में आने वाली अड़चनों को ध्यान में रखते हुए भूमि अधिग्रहण पहले ही कर लिया जाए और फिर कार्य प्रारंभ हो।

सड़क विकास महामंडल को होगा विस्तार, विशेषज्ञों की होगी नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसआरडीसी को परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु विस्तार करते हुए विभिन्न विभाग बनाए जाएं। साथ ही बाहरी स्रोतों से क्षेत्रीय विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाए ताकि प्रकल्पों की गुणवत्ता और गति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट को दिए गए यूनिक आईडी के कारण अब अनियमितता पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

समृद्धि महामार्ग पर 16 स्थानों पर होंगी सुविधाएं

फडणवीस ने बताया कि समृद्धी महामार्ग पर 16 स्थानों पर शौचालय, पेट्रोल पंप और फूड मॉल्स की सुविधा तैयार की जा रही है। इन स्थानों पर पर्यटन केंद्रों का भी विकास किया जाए। एमएसआरडीसी को सलाहकार नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कम से कम चार स्थानों पर पर्यटन केंद्रों का निर्माण होगा।

पूर्व विदर्भ क्षेत्र की प्रमुख सड़क परियोजनाएं:

नागपुर – चंद्रपुर फोर लेन सीमेंट कंक्रीट महामार्ग

लंबाई: 204 किमी

चंद्रपुर शहर कनेक्टिंग रोड: 11 किमी

कुल अनुमानित लागत (भूमि अधिग्रहण सहित): 2,353.39 करोड़

नागपुर – गोंदिया फोर लेन द्रुतगति महामार्ग

लंबाई: 162 किमी

भूमि अधिग्रहण, सर्वेक्षण और अनुमति प्रक्रिया जारी

अनुमानित लागत: 18,539 करोड़

भंडारा-गडचिरोली चार लेन एक्सप्रेस हाईवे

लंबाई: 94 किमी

अनुमानित लागत: 10,298 करोड़

भूमि अधिग्रहण और अनुमति प्रक्रिया प्रगति में

Created On :   1 Oct 2025 9:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story