Mumbai News: महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र का हुआ सत्रावसान, वामपंथी और वामपंथी उग्रवादी अलग-अलग हैं

महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र का हुआ सत्रावसान,  वामपंथी और वामपंथी उग्रवादी अलग-अलग हैं
  • जैसे इस्लाम और आईएसआईएस में अंतर है
  • वामपंथी और वामपंथी उग्रवादी अलग-अलग हैं
  • मुंबई को एक आधुनिक, सर्वसमावेशी शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं

Mumbai News. विधानमंडल का मानसून सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस सत्र में महाराष्ट्र जन सुरक्षा विधेयक जैसा मुख्य विधेयक पारित हुआ, जिसको लेकर राज्य की राजनीति अब गर्माती हुई दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतिम सप्ताह की चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि जब विधानमंडल के दोनों सदनों द्वारा जन सुरक्षा विधेयक को पारित कर दिया गया है, उसके बाद अब विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। फडणवीस ने कहा कि नए कानून का उद्देश्य वामपंथी उग्रवाद को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि वामपंथी और वामपंथी उग्रवादियों में वैसा ही अंतर है जैसा इस्लाम और आईएसआईएस में है। फडणवीस ने कहा कि इस विधेयक की तुलना में मकोका कानून अधिक सख्त है।

फडणवीस के जवाब के मुख्य बिंदु

- मैं उन लोगों को बताना चाहता हूँ जो इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं कि इसका दुरुपयोग नहीं किया जाएगा। नए कानून में व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है।

- संसदीय मर्यादा, आचरण और संवाद बनाए रखने की ज़िम्मेदारी हमारी है।

- अगर एक विधायक दुर्व्यवहार करता है, तो सभी विधायकों की छवि खराब होती है। सभी को आत्मनिरीक्षण करने की जरुरत है।

- उद्धव ठाकरे द्वारा दी गई हिंदी को अनिवार्य किए जाने वाली पुस्तिका मिली उसमें वह जानकारी भी जोड़नी चाहिए थी जिसमें उन्होंने अपनी सरकार के दौरान कक्षा एक से बारहवीं तक हिंदी को अनिवार्य करने की सिफारिश की गई थी।

- मुंबई को एक आधुनिक, सर्वसमावेशी शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

- कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता।

- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है, जल्द ही उपनगरीय रेलवे ट्रेनों को वातानुकूलित एवं सुसज्जित बनाने की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

- धारावी में मिट्टी के बर्तन और चमड़ा व्यवसाय से जुड़े कारीगरों को विशेष मामले के तौर पर 5 साल की कर छूट दी जाएगी।

- जिन लोगों को धारावी में घर नहीं मिलेंगे, उन्हें शहर में कहीं और समायोजित किया जाएगा।

- कुल 10 लाख लोगों को 541 एकड़ में फैले क्षेत्र में घर मिलेंगे।

- साल 2030 तक उपयोग की जाने वाली 50 प्रतिशत बिजली हरित स्रोतों से आएगी।

Created On :   18 July 2025 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story