Nagpur News: उपराजधानी में ऐप-बेस्ड टैक्सी चालकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, यात्री परेशान

उपराजधानी में ऐप-बेस्ड टैक्सी चालकों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, यात्री परेशान
  • ऐप-बेस्ड टैक्सियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी
  • इस हड़ताल को सभी टैक्सी चालक संगठनों का समर्थन प्राप्त है

Nagpur News. शहर में ऐप-बेस्ड टैक्सियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। ओला, उबेर और रैपिटो जैसी कंपनियों के टैक्सी चालकों ने सरकारी नियमों के तहत उचित किलोमीटर शुल्क न मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। इस हड़ताल को सभी टैक्सी चालक संगठनों का समर्थन प्राप्त है, जिसके चलते शहर में टैक्सी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को संविधान चौक पर विभिन्न टैक्सी चालक संगठनों ने प्रदर्शन किया। शहर के वाठोडा, इम्प्रेस मॉल और सहकार नगर जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में टैक्सियां दिनभर खड़ी दिखाई दीं। बता दें कि नागपुर में करीब 1000 से 1500 ऐप-बेस्ड टैक्सियां संचालित होती हैं, जो शहरवासियों की आवागमन की जरूरतों का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। इन टैक्सियों को मोबाइल ऐप के जरिए बुक कर यात्री आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, टैक्सी चालकों का आरोप है कि सरकारी नियमों के तहत अन्य वाहनों की तरह इन्हें भी बेंच बिल्ला जैसे नियमों का पालन करना पड़ता है, लेकिन किराए के मामले में इन्हें सरकारी दरों की तुलना में काफी कम भुगतान मिलता है। इससे चालकों में आपसी प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है और कई गरीब चालकों को टैक्सी चलाने का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। इस मुद्दे को लेकर नागपुर के साथ-साथ मुंबई में भी ऐप-बेस्ड टैक्सी चालकों ने हड़ताल शुरू की है। हड़ताल के कारण शहर में आवागमन की समस्या गहरा गई है। यात्रियों का कहना है कि टैक्सी सेवाओं के अभाव में उन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो समय और पैसे दोनों के लिहाज से असुविधाजनक है। टैक्सी चालक संगठनों ने मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।

Created On :   18 July 2025 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story