Mumbai News: बिहार, मध्य प्रदेश तो ठीक था, अब बांग्लादेशी और रोहिंग्या रोजगार के लिए महाराष्ट्र में आ रहे हैं- लोढा

बिहार, मध्य प्रदेश तो ठीक था, अब बांग्लादेशी और रोहिंग्या रोजगार के लिए महाराष्ट्र में आ रहे हैं- लोढा
  • राज्य में स्टार्टअप की असफलता दर 80 प्रतिशत
  • लंदन और जर्मनी समेत चार जगहों पर शुरू होगा एमआईडीसी डेस्क
  • विधान परिषद में राज्य के उद्योग मंत्री नितेश राणे ने दी जानकारी

Mumbai News. विधान परिषद में प्रदेश के कौशल्य विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में रोजगार की कमी नहीं है। लेकिन महाराष्ट्र के लड़के-लड़कियों को रोजगार नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लोग महाराष्ट्र में रोजगार के लिए आते थे, तब तक तो ठीक था लेकिन अब बांग्लादेशी और रोहिंग्या भी रोजगार के लिए महाराष्ट्र में आ रहे हैं। महाराष्ट्र में जहां पर सरकारी छानबीन नहीं है, वहां पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुस रहे हैं। सैलून, प्लंबिंग और सामग्रियों की आपूर्ति में बांग्लादेशी और रोहिंग्या काम कर रहे हैं। शुक्रवार को सदन में नियम -260 के तहत रोजगार सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा के जवाब में लोढा ने कहा कि भारत में सबसे अधिक स्टार्टअप कंपनियां महाराष्ट्र में शुरू होती हैं। लेकिन दुर्भाग्य से स्टार्टअप के असफल होने का दर 80 प्रतिशत है। राज्य में 1 लाख 56 हजार स्टार्टअप में से काफी कम सफल हो रहे हैं। क्योंकि स्टार्टअप शुरू करने वालों को बुनियादी अनुभव नहीं होता है। इसलिए सभी कंपनियों को जिस विषय में स्टार्टअप शुरू करना होगा। उस विषय में पहले बिजनेस करने के लिए सरकार मदद करेगी। इससे संबंधित प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। लोढ़ा ने कहा कि सरकार ने महाराष्ट्र में 5 लाख युवाओं को स्वयं रोजगार के लिए प्रशिक्षण देने की योजना है। अगले पांच सालों में स्टार्टअप असफलता का दर कम करके 20 प्रतिशत तक लाने का प्रयास किया जाएगा।

मुंबई के पास बनेगा नवाचार सिटी

लोढा ने कहा कि मुंबई के पास इलाके में लगभग 200 से 300 एकड़ क्षेत्र में नवाचार सिटी स्थापित की जाएगी। यह विश्व की सबसे अच्छी नवाचार सिटी होगी।

लंदन और जर्मनी समेत चार जगहों पर शुरू होगा एमआईडीसी डेस्क

विधान परिषद में प्रदेश के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि राज्य सरकार ने दावोस में 15 लाख 74 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है। विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी) ने अब चार देशों में डेस्क (कक्ष) स्थापित करने का फैसला लिया है। इसके तहत लंदन, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और एक अन्य देश में एमआईडीसी डेस्क शुरू होगा। सदन में नियम- 260 के तहत हुई चर्चा के जवाब में सामंत ने कहा कि टेस्ला ने बीकेसी में शोरूम शुरू किया है। भविष्य में टेस्ला की कार महाराष्ट्र में बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। सामंत ने कहा कि बीते मई में बीकेसी में आयोजित विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) में एमआईडीसी ने हिंदी फिल्मों के लिए स्टूडियो के लिए निधि का प्रावधान किया है। आगामी समय में मराठी स्टूडियो बनाने के लिए एमआईडीसी अनुदान देगी। भविष्य में मनोरंजन क्षेत्र को उद्योग को दर्जा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमरावती में मेगा टेक्सटाइल पार्क में उद्योगों को जमीन 1300 रुपए वर्ग फीट की जगह अब 600 रुपए वर्ग फीट की दर से दिया जाएगा।

नया बनेगा तारापोरवाला मत्स्यालय

विधान परिषद में राज्य के मत्स्य व्यवसाय मंत्री नितेश राणे ने कहा कि चर्नी रोड के पास स्थित नया तारापोरवाला मत्स्यालय बनाया जाएगा। नए तारापोरवाला मत्स्यालय पर 350 करोड़ खर्च होंगे। नितेश ने बताया कि मुंबई से कोंकण के लिए अगले दस दिनों में रो-रो फेरी सेवा शुरू होगी।

Created On :   18 July 2025 9:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story