- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज्य में 8 आईएएस अधिकारियों के...
Mumbai News: राज्य में 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले, एम देवेंद्र सिंह बने एमपीसीबी सचिव

- एम देवेंद्र सिंह बने एमपीसीबी सचिव
- राज्य में 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले
Mumbai News. राज्य सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के आठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। अब तक रत्नागिरी के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे एम देवेंद्र सिंह को महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। सिंह की जगह मनोज जिंदल को रत्नागिरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। जिंदल अब तक महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम, मुंबई के संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वहीं पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका के आयुक्त शेखर सिंह को नाशिक कुंभ मेला आयुक्त बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर कार्यरत रोहन घुघे का भी तबादला कर दिया गया है, उन्हें अब जलगांव का जिलाधिकारी बनाया गया है।
यह भी पढ़े -फिक्की फ्रेम्स 2025 - मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में डिजिटल क्रांति, एआई तय करेंगी नई दिशा
वहीं अब तक जलगांव के जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे आयुष प्रसाद को नाशिक का जिलाधिकारी नियुक्ति किया गया है। नाशिक के जिलाधिकारी जलज शर्मा को नाशिक महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण का मेट्रोपोलिटन कमिश्नर बनाया गया है। वहीं इस पद पर कार्यरत डॉ माणिक गुरसल को अब नाशिक में ही महाराष्ट्र राज्य सरकारी आदिवासी विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा शिवशाही पुनर्वास परियोजना, मुंबई के प्रबंध निदेशक संजय कोलते को पुणे में चीनी आयुक्त के रूप से नियुक्त किया गया है। यह पद फिलहाल रिक्त था।
Created On :   7 Oct 2025 9:55 PM IST