Mumbai News: मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई पर हमला न्याय व्यवस्था को धमकाने की साजिश - वर्षा गायकवाड

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई पर हमला न्याय व्यवस्था को धमकाने की साजिश - वर्षा गायकवाड
  • भूषण गवई पर हमला
  • गवई पर हमला न्याय व्यवस्था को धमकाने की साजिश
  • वर्षा गायकवाड का बड़ा निशाना

Mumbai News. देश के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई पर एक वकील द्वारा किए गए हमले की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हमले की निंदा करते हुए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यह सिर्फ किसी व्यक्ति या पद पर नहीं, बल्कि संविधान और न्यायपालिका पर हमला है। उन्होंने कहा कि अगर देश के मुख्य न्यायाधीश ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की क्या गारंटी है? यह न्याय व्यवस्था को डराने और धमकाने का खुला प्रयास है। इस घटना के विरोध में मुंबई कांग्रेस ने रैली निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गायकवाड़ ने आरोपी वकील पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की।

Created On :   7 Oct 2025 10:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story