- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अब सर्पमित्रों को मिलेगा पहचान पत्र...
Mumbai News: अब सर्पमित्रों को मिलेगा पहचान पत्र सहित 10 लाख रुपए का बीमा

- राजस्व मंत्री बावनकुले ने दी जानकारी
- बारिश के दिनों में बढ़ जाती है सर्पदंश की घटनाएं
Mumbai News राज्य में नागपंचमी के त्योहार से पहले सर्पमित्रों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार की ओर से सर्पमित्रों को जल्द ही अधिकृत पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सर्पमित्रों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा योजना का लाभ भी मिल सकेगा। इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई जाएगी। गुरुवार को राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय में सर्पमित्रों को लेकर बैठक हुई। इसमें राज्य के वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मिलिंद म्हैसकर, राज्य वन्यजीव संरक्षक एम श्रीनिवास राव, अखिल भारतीय सर्पमित्र व प्राणी मित्र संगठन के अध्यक्ष संभाजीराव पाटील उपस्थित थे। बावनकुले ने कहा कि सर्पमित्रों को ‘अत्यावश्यक सेवा' और ‘फ्रंटलाइन वर्कर' के रूप में दर्जा प्रदान किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास शिफारस की जाएगी। राजस्व मंत्री ने कहा कि गांवों में सांप मिलने पर सर्पमित्र मदद के लिए आते हैं। कई बार सर्पमित्र जान जोखिम में डालकर सांप पकड़कर उसको सुरक्षित स्थान में छोड़ते हैं। इसलिए कई सालों से सर्पमित्रों को दुर्घटना बीमा देने की मांग हो रही थी।
पोर्टल पर मिलेगी सर्पमित्रों की जानकारी राज्य के सभी सर्पमित्रों को अधिकृत जानकारी उपलब्ध हो कराने के लिए एक विशेष पोर्टल तैयार किया जाएगा। यह सभी जानकारी राज्य के वन विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध हो सकेगी। इसलिए जरूरतमंद लोगों को तत्काल सर्पमित्रों से संपर्क स्थापित करना आसान हो सकेगा।
Created On :   24 July 2025 8:30 PM IST