Mumbai News: एअरपोर्ट पर 1.41 करोड़ का सोना बरामद, एअर इंडिया का क्रू मेंबर गिरफ्तार

एअरपोर्ट पर 1.41 करोड़ का सोना बरामद, एअर इंडिया का क्रू मेंबर गिरफ्तार
  • एक पुरुष क्रू मेंबर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया
  • डीआरआई ने 1,373 ग्राम सोने की ईंटें बरामद
  • अमेरिका से भारत में सोने की तस्करी कर रहा था

Mumbai News. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को न्यूयार्क से मुंबई पहुंचे एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 116 के एक पुरुष क्रू मेंबर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रू मेंबर के पास से डीआरआई ने 1,373 ग्राम सोने की ईंटें बरामद की हैं, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1.41 करोड़ रुपए है। यह गिरोह अमेरिका से भारत में सोने की तस्करी कर रहा था। डीआरआई के अधिकारियों के अनुसार मुंबई एअरपोर्ट पर यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। डीआरआई अधिकारियों ने पहले आरोपी को हिरासत में लिया।

प्रारंभिक तलाशी में उसके पास से कोई सोना बरामद नहीं हुआ, लेकिन गहन पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपी क्रू मेंबर ने बैगेज सेवा क्षेत्र में डक टेप में लपेटकर सोने का एक पाउच छिपा दिया है। इसके बाद डीआरआई ने उस पाउच को बरामद किया गया, जिसमें 1,373 ग्राम सोने की ईंटें मिलीं। इस बरामदगी के बाद आरोपी ने पूछताछ में पहले भी देश में सोने की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद डीआरआई ने इस तस्करी सिंडिकेट के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया, जो एअरलाइन कर्मचारियों का इस्तेमाल कर भारत में सोना मंगवाता था।

Created On :   15 Jun 2025 4:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story