- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अजित पवार से गठबंधन की नींव साल...
Mumbai News: अजित पवार से गठबंधन की नींव साल 2019 में ही पड़ गई थी-देवेंद्र फडणवीस

- अजित पवार के नाम पर सबसे अधिक छह बार उपमुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड
- चार दिवसीय गौरवशाली महाराष्ट्र महोत्सव 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए
Mumbai News मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोगों को लगता है कि मैं दो बार मुख्यमंत्री बना हूं। लेकिन मैं तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं। मैं नवंबर 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद एक बार केवल 72 घंटे का मुख्यमंत्री था। फडणवीस ने कहा कि अजित पवार के नाम पर सबसे अधिक छह बार उपमुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। लेकिन अजित के नाम पर सबसे कम समय के लिए उपमुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है और मेरे नाम पर भी सबसे कम घंटे के लिए मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। लेकिन भाजपा और राकांपा (अजित) के साथ गठबंधन की नींव साल 2019 में पड़ गई थी। शनिवार को मुख्यमंत्री राकांपा (अजित) की ओर से राज्य के स्थापना के 65 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित चार दिवसीय गौरवशाली महाराष्ट्र महोत्सव 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए।
वरली के जांबोरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजित, राकांपा (अजित) कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश राकांपा (अजित) के अध्यक्ष सुनील तटकरे मौजूद थे। इस कार्यक्रम के दौरान तटकरे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री अजित ने सबसे अधिक बार बजट पेश किया है। अब वे अगली बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ही शपथ लेंगे। इससे पहले शुक्रवार रात को अजित ने कहा था कि मुझे भी लगता है कि मैं मुख्यमंत्री बनूं। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री बनने का संयोग नहीं आया है।
शरद को राकांपा (अजित) का कार्यक्रम लगा होगा- अजित पवार : राकांपा (अजित) की ओर से राज्य के वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वर्तमान मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे का सम्मान किया गया। लेकिन कार्यक्रम में राकांपा (शरद) के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार शामिल नहीं हुए। इस पर उपमुख्यमंत्री अजित ने कहा कि शरद को आमंत्रित किया गया था। लेकिन उन्हें लगा होगा कि यह राकांपा (अजित) पार्टी का कार्यक्रम है। शायद इसलिए शरद नहीं आए।
राकांपा (शरद) के पांच पूर्व विधायक हुए शामिल : राकांपा (शरद) के जलगांव के पूर्व विधायक गुलाबराव देवकर, पूर्व विधायक सतीश पाटील, पूर्व विधायक कैलास पाटील, पूर्व विधायक दिलीपराव सोनवणे और धुलिया के पूर्व विधायक शरद पाटील ने राकांपा (अजित) में प्रवेश किया है। पूर्व विधायकों के पाला बदलने से राकांपा (शरद) के लिए झटका माना जा रहा है।
Created On :   3 May 2025 8:34 PM IST