- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- बेस्ट को मिली केवल 2 हजार 167 किराए...
Mumbai News: बेस्ट को मिली केवल 2 हजार 167 किराए की बसें, कांजूरमार्ग में कचरा प्रक्रिया पर खर्च होता है 190 करोड़

- विप में भाजपा सदस्य राजहंस सिंह ने पूछा था सवाल
- 311 बिल्डरों से 684 करोड़ रुपए बकाया
Mumbai News. मुंबई में बेस्ट ने 6 हजार 555 बसों को किराए पर लेने के लिए ठेकेदार से करार किया है। जिसमें से अभी तक बेस्ट को केवल 2 हजार 167 बसें मिल पाई हैं। जबकि बची हुई 4 हजार 388 बसों को उपलब्ध कराने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले 4 से 5 सालों में बेस्ट के बेडे में कम से कम 10 हजार बढ़ाने पर जोर देने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा अगले कुछ सालों में बेस्ट की बसों की संख्या 10 हजार तक बढ़ाने की योजना है। सदन के कांग्रेस सदस्य राजेश राठोड, कांग्रेस सदस्य सतेज पाटील ने इस बारे में सवाल पूछा था।
कांजूरमार्ग में कचरा प्रक्रिया पर खर्च होता है 190 करोड़
मुंबई मनपा के कांजूरमार्ग स्थित डंपिंग ग्राउंड में कचरे पर प्रक्रिया के लिए प्रति वर्ष लगभग 180 से 190 करोड़ रुपए खर्च होता है। मुंबई में निर्माण होने वाले कुल कचरे में से 90 प्रतिशत कचरे पर कांजूरमार्ग के डंपिंग ग्राउंड में वैज्ञानिक तरीके से प्रक्रिया की जाती है। विधान परिषद में पूछे गए एक सवाल के लिखित उपमुख्यमंत्री तथा नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई मनपा की ओर से कांजूरमार्ग में कचरे से बिजली तैयार करने के लिए वेस्ट टू एनर्जी परियोजना और बायोगैस की अत्याधुनिक परियोजना स्थापित किया जा रहा है। सदन के भाजपा सदस्य राजहंस सिंह ने कांजूरमार्ग का डंपिंग ग्राउंड बंद करने को लेकर सवाल पूछा था।
311 बिल्डरों से 684 करोड़ रुपए बकाया
महाराष्ट्र रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (महारेरा) का ग्राहकों को फंसाने समेत अन्य मामलों में 311 बिल्डरों से 684 करोड़ 58 लाख रुपए वसूली बाकी है। फिलहाल संबंधित जिलाधिकारी के स्तर पर बिल्डरों से वसूली की कार्यवाही शुरू है। विधान परिषद में एक सवाल के लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री तथा गृहनिर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी। शिंदे ने बताया कि महारेरा ने विभिन्न बिल्डरों से 916 करोड़ 88 लाख रुपए वसूली के आदेश दिए थे। जिसमें से वसूली गई 232 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि ग्राहकों को वापस उपलब्ध करा दी गई है। जबकि अभी 311 बिल्डरों से 684 करोड़ 58 लाख रुपए वसूली बाकी है। सदन के भाजपा सदस्य श्रीकांत भारतीय ने इस बारे में सवाल पूछा था।
Created On :   10 July 2025 9:39 PM IST