ध्यानाकर्षण प्रस्ताव: भोयर ने कहा - दक्षिण मुंबई में कमाठीपुरा-उमरखाड़ी का कायाकल्प, 8 हजार परिवारों को मिलेंगे नए घर

भोयर ने कहा - दक्षिण मुंबई में कमाठीपुरा-उमरखाड़ी का कायाकल्प, 8 हजार परिवारों को मिलेंगे नए घर
  • रेड लाइट एरिया के लिए मशहूर है कमाठीपुरा
  • उमरखाड़ी में 81 इमारतों का चरणबद्ध पुनर्विकास

Mumbai News. दक्षिण मुंबई के कमाठीपुरा और उमरखाड़ी इलाकों में लंबे समय से अटके पुनर्विकास और हाउसिंग प्रोजेक्ट अब रफ्तार पकड़ने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने इन परियोजनाओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू करने का फैसला लिया है। राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान जानकारी देते हुए बताोया कि कमाठीपुरा के जर्जर और उपकर प्राप्त घरों के क्लस्टर पुनर्विकास का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से करीब 8 हजार परिवारों को सुरक्षित और आधुनिक घर मिलेंगे।

इस हफ्ते वर्क ऑर्डर, 2 महीने में काम शुरूो

सरकार की योजना के मुताबिक इसी सप्ताह निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश जारी किए जाएंगे। अगले दो महीनों के भीतर वास्तविक निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए इसे “वाइटल प्रोजेक्ट” का दर्जा देने की भी तैयारी है। नगर विकास विभाग ने 9 जुलाई 2025 को इस परियोजना के लिए विशेष नियोजन प्राधिकरण घोषित किया था। वहीं 22 जून 2025 को निविदा प्रक्रिया पूरी कर पात्र डेवलपर की नियुक्ति भी कर दी है।

उमरखाड़ी में 81 इमारतों का चरणबद्ध पुनर्विकास

उमरखाड़ी क्षेत्र में कुल 81 इमारतों का पुनर्विकास किया जाएगा। पहले चरण में 36 इमारतों पर काम शुरू होगा। इसके अलावा केंद्र सरकार की सहायता से 12 इमारतों की मरम्मत पर करीब 12 करोड़ रुपए पहले ही खर्च किए जा चुके हैं। भोयर ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि प्रोजेक्ट में कोई देरी न हो। कुल मिलाकर दक्षिण मुंबई के इन घनी आबादी वाले और पुराने इलाकों में यह पुनर्विकास परियोजना न सिर्फ रहने की स्थिति सुधारने में मदद करेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भी नया रूप देगी।

Created On :   25 March 2026 9:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story