- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सीएम फडणवीस ने कहा - प्रधानमंत्री...
Mumbai News: सीएम फडणवीस ने कहा - प्रधानमंत्री मोदी के लिए उम्र महज एक संख्या है

- ब्राम्हण होना मेरे लिए राजनीतिक बाधा नहीं
- सीएम फडणवीस बोले - मोदी के लिए उम्र महज एक संख्या है
Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उम्र महज एक संख्या है और उन्हें तब तक देश का नेतृत्व करते रहना चाहिए जब तक उनमें क्षमता है। फडणवीस ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ‘युवाओं और जेन-जेड के लिए अप्रासंगिक’ हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग सोचते हैं कि नेपाल में जो हुआ वह यहां भी होगा, उन्हें पड़ोसी देश चले जाना चाहिए। ‘जेन जेड’ पीढ़ी से तात्पर्य 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए युवाओं से है। प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को 75 साल के हो गए। वह जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद भारत के तीसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री हैं और सबसे लंबे सतत कार्यकाल के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। मोदी को एक दूरदर्शी और कुशल नेता बताते हुए फडणवीस ने कहा कि उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को देखते हुए उम्र उनके लिए सिर्फ एक संख्या है। उम्र कब मायने रखती है - जब आपकी शारीरिक और मानसिक क्षमताएं कम हो जाती हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऐसा नहीं है। उन्हें तब तक हमारा नेतृत्व करते रहना चाहिए जब तक उनमें क्षमता है।
ब्राम्हण होना मेरे लिए राजनीतिक बाधा नहीं
अपने बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राह्मण होना उनकी राजनीतिक राह में कोई बाधा नहीं है और उनका भविष्य भाजपा तय करेगी। उन्होंने कहा कि पूरा महाराष्ट्र मेरी जाति को जानता है और उन्होंने मुझे स्वीकार कर लिया है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे राज्य की बागडोर सौंपी और उसके बाद के तीन चुनावों में, मेरे नेतृत्व में भाजपा ने 100 से अधिक सीटें जीती हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह राष्ट्रीय स्तर पर कोई भूमिका निभाएंगे, फडणवीस ने कहा कि वह पांच साल के मौजूदा कार्यकाल तक राज्य का नेतृत्व करते रहेंगे, इसके बाद पार्टी उनके भविष्य के बारे में फैसला करेगी। समाचार पत्रों में हाल में आए ‘देवाभाऊ’ विज्ञापनों के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसे यह दिखाने के लिए प्रकाशित किया कि राज्य छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों के अनुसार काम कर रहा है।
Created On :   25 Sept 2025 10:41 PM IST