- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कांदिवली में गैस रिसाव के कारण लगी...
Mumbai News: कांदिवली में गैस रिसाव के कारण लगी भीषण आग, 7 लोग गंभीर झुलसे, 3 की हालत चिंताजनक

Mumbai News. कांदिवली (पश्चिम) के मिलिट्री रोड इलाके में बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर से गैस लीक होने से भीषण आग लग गई। राम किसन मेस्त्री चॉल में स्थित एक दुकान में सुबह करीब 9 बजे के आसपास यह घटना हुई। इस आग में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार छह लोग 70 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हैं। जिसमें से तीन की हालत चिंताजनक है। जिस दुकान में यह हादसा हुआ वहां से टिफिन सेवा चलाई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया और अचानक विस्फोट के साथ आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और कर्मी मौके पर पहुंचे। आग में झुलसे सात लोगों को कांदिवली के ईएसआईसी अस्पताल और बीडीबीए अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उन्हें बर्न अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया।
घायलों के नाम झुलसे
शिवानी गांधी (51)
नीतू गुप्ता (31)
जानकी गुप्ता (39)
मनाराम कामकट (55)
रक्षा जोशी (47)
दुर्गा गुप्ता (30)
पूनम (28)
कुर्ला में भी लगी आग
बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब कुर्ला के जरीमरी इलाके में झोपड़ों में आग लग गई। जिसमें 7 झोपड़े जल गए। गनीमत रही कि किसी की जनहिन नहीं हुई।
Created On :   24 Sept 2025 9:32 PM IST