Mumbai News: महाराष्ट्र टेक लर्निंग वीक - अजित बोले - अगर खुदको समय रहते नहीं बदला, तो रोबोट ले लेगा आपकी जगह

महाराष्ट्र टेक लर्निंग वीक - अजित बोले - अगर खुदको समय रहते नहीं बदला, तो रोबोट ले लेगा आपकी जगह
  • 'महाराष्ट्र टेक लर्निंग वीक' के उद्घाटन के मौके पर कर्मचारियों से बोले उपमुख्यमंत्री
  • अगर खुदको समय रहते नहीं बदला, तो रोबोट ले लेगा आपकी जगह

Mumbai News. यदि प्रशासन समय के अनुसार बदलाव को अपनाता है, तो जनता को तेज, पारदर्शी और बेहतर सेवाएं प्राप्त हो सकती हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित ‘टेक वारी महाराष्ट्र टेक लर्निंग वीक’ पहल राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए क्षमता विकास का एक मार्गदर्शक सिद्ध होगी। हम केवल परिवर्तन को अपना ही नहीं रहे हैं, बल्कि उसका नेतृत्व कर रहे हैं। अगर आपने समय रहते हुए अपने आपको नहीं बदला तो रोबोट आपकी जगह ले लेगा। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने यह विचार टेक वारी कार्यक्रम का उदघाटन करते समय रखे। अजित ने कहा कि 5 से 9 मई के बीच टेक वारी के अंतर्गत दिए जा रहे इस प्रशिक्षण अभियान से सरकार के कामकाज को लाभ मिलेगा।

अजित ने कहा कि ब्लॉकचेन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, साइबर सुरक्षा, डिजिटल फाइनेंस, 'तकनीक के माध्यम से प्रशासन में परिवर्तन' को 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस', 'विकसित महाराष्ट्र के लिए फ्रंटियर टेक' जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों में इन विषयों को सरलता से समझाएंगे। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि समय के अनुसार बदलाव को अपनाकर प्रशासन को अधिक गतिशील बनाए जाने की जरूरत है। अजित ने कहा इससे संतुलित और सशक्त सरकारी कर्मचारी वर्ग का निर्माण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि तकनीक के जमाने में रोबोट का इस्तेमाल धड़ल्ले से चल रहा है। ऐसे में अगर हमने अपने कार्यों में बदलाव नहीं किया तो फिर रोबोट हमारी जगह ले लेगा।

महाराष्ट्र 'आई गॉट' पर भी पहले स्थान पर आएगा- आशीष शेलार

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य नागरिकों के अधिकार अधिनियम के माध्यम से लोकाभिमुख कार्यों में हर क्षेत्र में आगे है। 'आई गॉट' पर प्रशिक्षण पूरा करने में महाराष्ट्र जल्द ही देश में पहले स्थान पर आएगा। प्रशासन को और अधिक तेज सेवा प्रदान करने पर बल देना चाहिए। हर अधिकारी के कार्य के मूल्यांकन से ही समग्र प्रशासन का मूल्यांकन होता है। शेलार ने कहा कि महाराष्ट्र हर परिवर्तन को अपनाकर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय से लेकर गांव स्तर तक राज्य को विकसित बनाने में अधिकारियों की सहभागिता जरूरी है।

Created On :   5 May 2025 9:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story