- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राकांपा अजित गुट को झटका - सोलापुर...
Mumbai News: राकांपा अजित गुट को झटका - सोलापुर के पूर्व विधायक राजन पाटील और यशवंत माने बने भाजपाई

- सोलापुर के राकांपा (अजित) के पूर्व विधायक राजन पाटील ने थामा कमल
- राकांपा (अजित) में निष्ठा को महत्व नहीं- पाटील
- महायुति में कटुता पैदा नहीं होगी
Mumbai News. आगामी स्थानीय निकाय चुनाव से पहले प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने अपने ही सहयोगी दल राकांपा (अजित) को तगड़ा झटका दिया है। भाजपा में सोलापुर के राकांपा (अजित) के मोहोल सीट से पूर्व विधायक राजन पाटील, राकांपा (अजित) के मोहोल सीट से पूर्व विधायक यशवंत माने और राकांपा (अजित) के माढा सीट से पूर्व विधायक बबन शिंदे के बेटे रणजीतसिंह शामिल हो गए हैं। बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में राकांपा (अजित) के पूर्व विधायक, शिवसेना (शिंदे) के नेता नागनाथ क्षीरसागर समेत अन्य नेता शामिल हुए। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री तथा सोलापुर के पालक मंत्री जयकुमार गोरे, प्रदेश के अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण मंत्री अतुल सावे, भाजपा विधायक सचिन कल्याणशेट्टी समेत अन्य नेता मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राकांपा (अजित) के पूर्व विधायकों ने मुलाकात की थी। जिसके बाद बीते 21 अक्टूबर को राकांपा (अजित) के नेता तथा प्रदेश के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने सोलापुर में जाकर पार्टी में टूट को रोकने के लिए पूर्व विधायकों को समझाने की कोशिश की थी। लेकिन भरणे का प्रयास नाकाम साबित हुआ है। अब राकांपा (अजित) के पूर्व विधायकों और उनके परिवार के सदस्यों ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। कांग्रेस के सोलापुर दक्षिण सीट से पूर्व विधायक दिलीप माने के भाजपा में प्रवेश में तैयारी थी। लेकिन 21 अक्टूबर को सोलापुर दक्षिण सीट से भाजपा के विधायक तथा प्रदेश के पूर्व मंत्री सुभाष देशमुख के समर्थकों ने पार्टी के शहर कार्यालय के सामने माने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था। माने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस कारण माने का भाजपा में प्रवेश नहीं हो पाया है।
राकांपा (अजित) में निष्ठा को महत्व नहीं- पाटील
भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक राजन पाटील ने कहा कि मुझे पता नहीं कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार में क्या परिवर्तन हुआ है? लेकिन राकांपा (अजित) में अब निष्ठा को महत्व नहीं है। इसलिए मैंने भाजपा में प्रवेश किया है। पाटील ने कहा कि जब तक मेरे शरीर में खून रहेगा। तब तक मैं भाजपा में ही रहूंगा।
महायुति में कटुता पैदा नहीं होगी
ग्रामीण विकास मंत्री, राज्य जयकुमार गोरे के मुताबिक राकांपा (अजित) के पूर्व विधायकों के भाजपा में शामिल होने से महायुति में कोई कुटता पैदा नहीं होगी। क्योंकि पूर्व विधायकों का भाजपा में शामिल होने का उनका व्यक्तिगत फैसला है। वहीं महायुति के सभी घटक दलों को अपने दल की ताकत बढ़ाने का अधिकार है।
Created On :   29 Oct 2025 9:09 PM IST












