Mumbai News: 24,924 ग्राम पंचायत के लिए आरक्षण घोषित, 12,496 में होगा महिला राज

24,924 ग्राम पंचायत के लिए आरक्षण घोषित, 12,496 में होगा महिला राज
  • सरपंच पद के चुनाव के लिए आरक्षण घोषित कर दिया
  • गैर अनुसूचित क्षेत्र की 24 हजार 924 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के लिए आरक्षण तय

Mumbai News. प्रदेश सरकार ने सरपंच पद के चुनाव के लिए आरक्षण घोषित कर दिया है। राज्य में गैर अनुसूचित क्षेत्र की 24 हजार 924 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के लिए आरक्षण तय किए गए हैं। इनमें 12 हजार 496 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का पद महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। राज्य में 3 हजार 262 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति और 1 हजार 866 ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जनजाति, 6 हजार 729 ग्राम पंचायतों में ओबीसी और 13 हजार 67 ग्राम पंचायतों में सामान्य वर्ग के सरपंच होंगे। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के 6 मई 2025 के आदेश के तहत यह फैसला लिया है। यह आरक्षण अगले पांच सालों के लिए लागू रहेगा।

इस तरह रहेगा आरक्षण

प्रवर्ग कुल सरपंच महिला पद आरक्षण

अनुसूचित जाति 3262 1639

अनु. जनजाति 1866 943

ओबीसी 6729 3373

सामान्य 13067 6541

कुल 24924 12496

Created On :   15 Jun 2025 4:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story