New Delhi News: महाराष्ट्र में फिर सक्रिय हुआ मानसून - पारा घटा, हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी

महाराष्ट्र में फिर सक्रिय हुआ मानसून - पारा घटा, हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी
  • उत्तर भारत के कई शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा
  • हरियाणा-पंजाब में भीषण गर्मी
  • प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव हाे गया
New Delhi News. राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है कि प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव हाे गया है। बीते चाैबीस घंटे के दाैरान कई शहराें में तेज अंधड़ के साथ बारिश का दाैर शुरू हुअा। माैसम में एकाएक बदलने से तापमान में भी गिरावट हुई और भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने विदर्भ और मराठवाड़ा में ऑरेंज और कोंकण में रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि, उत्तर और मध्य भारत में लगातार छठे दिन भीषण गर्मी का कहर जारी रहा। शनिवार को कई शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने पूर्व, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देश के ज्यादातर हिस्साें में 25 तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इससे पहले, प्री-मानसून गतिविधियों से राहत की उम्मीद है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 13 से 17 जून तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में 14 से 17 जून तक गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कई इलाकों में 14 से 20 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं का अनुमान है। राजस्थान में 16 से 18 जून के दौरान मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में सात जिलाें में भारी बारिश और तेज तूफान चलने का यलाे अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा-पंजाब में भीषण गर्मी

हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शनिवार को हरियाणा के सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जो 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में बठिंडा में सबसे ज्यादा तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कानपुर में तापमान क्रमशः 45 और 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार में पटना में शनिवार को जून का सबसे अधिक तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले छह दिनों से पटना सहित दक्षिण पश्चिम जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किए रखा। राज्य में 17-20 जून के बीच मानसून आएगा।



Created On :   15 Jun 2025 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story